PM मोदी सहित कल भाजपा के दिग्गज नेताओं का दौरा, जेपी नड्डा रतलाम, रायसेन और नरसिंहपुर में करेंगे सभा
भाजपा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 14 नवंबर को मध्यप्रदेश के रतलाम, रायसेन एवं नरसिंहपुर जिले में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इस दौरान राष्ट्र्रीय अध्यक्ष नड्डा पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 14 नवंबर को दोपहर 12.35 बजे रतलाम की आलोट विधानसभा में, दोपहर 2.35 बजे रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के बाडी में एवं दोपहर 3.45 बजे नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा विधानसभा के चीचली में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व 14 नवंबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह रतलाम व हरदा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी छिंदवाड़ा व बालाघाट, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, रायसेन, विदिशा एवं भोपाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रीवा, छतरपुर, भिण्ड और ग्वालियर, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबधंन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना, श्योपुर व ग्वालियर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भिण्ड, शिवपुरी, गुना व अशोकनगर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य छतरपुर, निवाडी, शिवपुरी, ग्वालियर, उत्तर प्रदेष के मंत्री नंदगोपाल नंदी सतना, और सांसद श्री मनोज तिवारी सिंगरौली की विभिन्न विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह 14 नवंबर को प्रातः 11.30 बजे रतलाम की जावरा विधानसभा एवं दोपहर 2 बजे नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में जनसभा, 3.10 बजे हरदा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 14 नवंबर को प्रातः 11.30 बजे छिंदवाडा की परासिया विधानसभा, दोपहर 1 बजे बालाघाट की वारासिवनी विधानसभा एवं दोपहर 3 बजे छिंदवाड़ा की सौंसर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 नवंबर को प्रातः 9.55 बजे मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा, प्रातः 10.50 बजे मंदसौर के दलोदा, प्रातः 11.40 बजे रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा, दोपहर 12.30 बजे उज्जैन जिले की बडनगर विधानसभा, दोपहर 1.15 बजे उज्जैन दक्षिण विधानसभा के पुलिस लाइन, दोपहर 2.10 बजे घटिया विधानसभा के पानविहार, दोपहर 3.45 बजे रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा के बरेली, शाम 5 बजे विदिशा जिले की शमशाबाद विधानसभा, शाम 6.15 बजे बासोदा, शाम 7.30 बजे विदिशा, और रात्रि 9.10 बजे भोपाल की नरेला विधानसभा के अशोका गार्डन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ 14 नवंबर को प्रातः 11.50 बजे रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा के सेमरिया मार्केट, दोपहर 1.40 बजे छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा के लवकुश नगर, दोपहर 3.35 बजे भिण्ड के एसएएफ मैदान में अटेर और भिण्ड विधानसभा की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे ग्वालियर के फूलबाग मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबधंन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर 14 नवंबर को प्रातः 11.30 बजे सबलगढ़ विधानसभा के बंटेश्वरा में जनसभा, दोपहर 12.30 बजे श्योपुर की विजयपुर विधानसभा में रोड-शो, दोपहर 1.45 बजे ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के हीरानगर में आमसभा, दोपहर 3 बजे दिमनी विधानसभा के तरेनी में आमसभा एवं सायं 4.16 दिमनी विधानसभा के लहर में आमसभा को संबोधित करेंगे।
बीजेपी के प्रदेष अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा प्रातः10.30 बजे खण्डवा के सराफा बाम्बे बाजार में जनसम्पर्क करेंगे। प्रात 11.30 बजे हरीगंज बूथ पर पर्ची वितरण करेंगे। दोपहर 1.45 इंदौर जिले के महू विधानसभा के उत्तम गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। शाम 3.45 इंदौर पहुचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 नवंबर को प्रातः 11.20 बजे भिण्ड विधानसभा में, दोपहर 12.25 बजे भिण्ड की लहार विधानसभा में दोपहर 2.05 बजे शिवपुरी की पोहरी विधानसभा में, दोपहर 3.40 बजे गुना की राघौगढ़ विधानसभा में शाम 4.55 बजे अशोकनगर की चंदेरी विधानसभा के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 नवंबर को प्रातः 11 बजे छतरपुर जिले के महाराजपुर विधानसभा, दोपहर 12.30 निवाडी विधानसभा, शाम 4 बजे ग्वालियर जिले की ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के वेरजा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
उत्तर प्रदेष के मंत्री नंदगोपाल नंदी 14 नवंबर को प्रातः 10 बजे सतना जिले के विरिंसंहपुर, दोपहर 12 बजे नागौद,दोपहर 2.30 बजे मैहर, शाम 4.30 बजे रामनगर और साम 6.30 बजे सतना विधानसभा में बैठक को सम्बोधित करेंगे।
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications