कांग्रेस ने खरगोन में खोली नफरत की दुकान, जय- वीरू की जोड़ी लुटेरी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा

मध्यप्रदेश के 68 वें स्थापना दिवस पर वीड़ी शर्मा ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व के मन में मध्य प्रदेश है। प्रदेश को सशक्त, सक्षम और स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में काम किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बंसल वन स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश के उन लाखों लोगों के हर योजना का लाभ मिल रहा है।

2003 का बीमारू राज्य बन गया विकसित राज्य

शर्मा ने कहा कि 2003 के पहले प्रदेश को बीमारू राज्य के नाम से देश भर में जाना जाता था, लेकिन अब विकसित राज्य के तौर पर जाना जाता है। पहले ऑन रिकॉर्ड बीमारू राज्य सुनकर बहुत दर्द होता था, लेकिन भाजपा सरकार ने लगातार काम किया और 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने और ताकत दी। यही कारण है कि आज मध्यप्रदेश एक नहीं कई पैरामीटर पर देश में पहले स्थान पर खड़ा होकर मिसाल बन गया है।

bjp-leader-vishnudutt-sharma-targets-congress-over-kamal-nath-digvijay-jai-veeru-pairing

कृषि क्षेत्र में प्रदेश बन गया अव्वल

शर्मा ने कहा कि पंजाब देश के अंदर कृषि के क्षेत्र में बहुत आगे है और एक नंबर पर हुआ करता था,लेकिन अब प्रदेश का नाम प्रमुखता से आता है। गेहूं निर्यात में 45% की भागीदारी के साथ मध्य प्रदेश प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आयुष्मान कार्ड को बनाया। 3 करोड़ 62 लाख लोगों को कार्ड बनाया गया। प्रदेश के 30 लाख लोगों का इलाज हो चुका हैं। उनके जीवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति आदर है और जीवन के प्रति खुशी है कि केंद्र और राज्य सरकार हर वर्ग के पीछे हर क्षेत्र में साथ खड़ी हुई है।

सिंचाई से पूरा प्रदेश हरा भरा

शर्मा ने कहा कि 2023 में सिंचाई केवल 7 लाख हेक्टेयर में होती थी,लेकिन अब 45 लाख हेक्टेयर में होती है। कुछ दिनों में बुदेंलखंड भी अब हराभरा हो जाएगा, क्योंकि केन बेतवा लिंक परियोजना पर काम किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि स्वच्छता के मामले में इंदौर छटवीं बार पहले स्थान पर आया। प्रदेश के शहरों और गांवों में भी स्वच्छता की दिशा में बेहतर काम किया जा रहा है।

टाइगर स्टेट फिर बन गया प्रदेश

शर्मा ने कहा कि प्रदेश ने वापस टाइगर स्टेट का तमगा हासिल किया है। पन्ना क्षेत्र में करीब 100 टाइगर और प्रदेश में यह आंकड़ा 526 से बढ़कर 725 तक पहुंच गया। महिलाओं को सम्मान प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का अभिमान है और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी बहनों को पहले 1000 देने का ऐलान किया था। लाडली बहनों को 1250 रुपए दिए जा रहे और 3000 तक दिया जाएगा. एक करोड़ 31 लाख बहनों के खातों में सीधे 1250 रुपए पहुंचते हैं, कोई दलाल नहीं कोई बिचौलिया नहीं ।

कांग्रेस ने किसानों का नाम नहीं भेजा था

शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 80 लाख किसानों के खातों में 12 हजार रुपया सीधा आ रहा है। कांग्रेस ने किसानों के नाम तक नहीं भेजे थे। प्रदेश के अंदर भी एक करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए, जिनके चेहरे पर आज खुशी है। प्रदेश की जीडीपी 2001 में 715 हजार थी आज बढ़कर 13.22 लाख करोड़ तक पहुंच गई। यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है। प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, कला संस्कृति, कृषि रोजगार, आधारभूत संरचना उद्योगों की स्थापना, पर्यटन हर क्षेत्र में देश का एक नंबर बनने की दिशा में बढ़ गया और यह क्रम निरंतर चलता रहेगा।

शर्मा ने कहा कि पहले प्रदेश को बीमारू और अपराध का गढ़ माना जाता था। कांग्रेस फिर प्रदेश के अंदर उसी कल्पना को करने का प्रयास कर रही है,लेकिन जनता ऐसा अब कभी नहीं होने देगी। प्रदेश विकसित मध्य प्रदेश बन गया है। डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नेतृत्व में आज मध्य प्रदेश पूरे देश के अंदर सभी राज्यों में लगातार आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

राम मंदिर के पोस्टर हटवाएंगे, आतंकियों के लिए मौन रखवाएंगे

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का साथ हमास के साथ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस का असली मूल चरित्र बार-बार सामने आता रहा है। आतंकवादियों का समर्थन किया जा रहा है। वैसे कांग्रेस के लिए आतंकवादियों का समर्थन करना कोई नई बात नहीं है। खरगोन में आंतकवादियों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। कांग्रेस प्रत्याशी ने खुले मंच से बयान दिया कि सरकार बनने के बाद दंगों का हिसाब होगा। इस बात की पुष्टि करता है कि "कांग्रेस का हाथ जिहादियों के साथ" है। श्री शर्मा ने कहा कि जनता सब देख रही है। ऐसा बोलने वालों को चुनावों में खरगोन की जनता जवाब देगी।

जय- वीरू की जोड़ी लुटेरी

शर्मा ने कहा कि सियासत में जो इन दिनों जय-वीरू की जोड़ी की चर्चा चल रही है, वो जोडी लुटेरी है। 15 महीने के शासन में यह साबित हो चुका है। कपड़ा फाड़ कांग्रेस अब परिवारवाद के चलते फाड़-फाड़ हो गई है। नकुलनाथ ने जो सूची आने से पहले नाम छिंदवाड़ा में घोषित किए थे,उन्हीं पर मुहर लग गई। नकुलनाथ कांग्रेस से बड़े हो गए। अपने -अपने बेटों को स्थापित करने की चाहत में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को गुटों और गिरोह में बांट दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+