Guna Bus Accident: गुना हादसे में 13 मौतों के बाद नेता की 10 यात्री बसें जब्त, पुलिसकर्मी बन गए ड्राइवर
Guna Bus Accident: मध्य प्रदेश गुना में बस अग्निकांड में 13 लोगों के जलकर जान गंवाने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने भाजपा नेता की सिकरवार ट्रैवल्स एजेंसी पर कार्रवाई करते हुए 10 बसें जब्त की हैं।
जानकारी अनुसार ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा जो 10 बसें जब्त की गई उनका परमिट फिटनेस भी रिन्यू नहीं कराया। सिकरवार ट्रेवल्स की ज्यादातर बसें बिना परमिट बिना फिटनेस की चलाई जा रही थी।

सिकरवार बस सर्विस पर पुलिसकर्मियों ने छापेमारी की है। इस दौरान पुलिसकर्मी खुद ही बसों को चलाकर ले गए। बस मालिक भानुप्रताप सिंह सिकरवार के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। बताते चलें कि गुना जिले में बीते बुधवार रात बस और डंपर की टक्कर में 13 लोगों की जलकर मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।
ट्रैफिक डीएसपी मनोज वर्मा के मुताबिक बस हादसे के बाद सिकरवार ट्रैवल्स की 10 बसें जब्त की गई हैं। बसों की फिटनेस परमिट खत्म हो चुका था। गुना जिले में 190 यात्री बसों की चैकिंग की गई है। चालानी कार्रवाई भी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications