बीजेपी नेता का ब्राह्मणों पर विवादित बयान, कहा-'8 घंटे तक पागल बनाते हैं पंडित जी'

शिवपुरी मे बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी ने ब्राह्मण को लेकर विवादित बयान दिया है

शिवपुरी, 18 अगस्त। शिवपुरी में बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी ने ब्राह्मण समाज पर खुले मंच से अमर्यादित टिप्पणी कर दी। बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर प्रीतम सिंह लोधी का विरोध शुरू हो गया है। ब्राह्मण समाज ग्वालियर में प्रीतम सिंह लोधी के विरोध में उतर आया है। ग्वालियर में ब्राह्मण समाज ने प्रीतम सिंह लोधी पर कार्रवाई करवाने के लिए कमर कस ली है। प्रीतम सिंह लोधी द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Recommended Video

    बीजेपी नेता की ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित टिप्पणी, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
    खरैह गांव में आयोजित किया गया था कार्यक्रम

    खरैह गांव में आयोजित किया गया था कार्यक्रम

    17 अगस्त को शिवपुरी जिले के खरैह गांव में रानी अवंतीबाई की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी भी पहुंचे थे। यहां प्रीतम सिंह लोधी ने भरी सभा में मंच से खड़े होकर ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया था और इसी कार्यक्रम में प्रीतम सिंह लोधी ने विवादित बयान दिया।

    प्रीतम सिंह ने कहा-' हमें 8 घंटे पागल बनाते हैं पंडित जी'

    प्रीतम सिंह ने कहा-' हमें 8 घंटे पागल बनाते हैं पंडित जी'

    मंच पर खड़े होकर बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जी घर पर आ जाते हैं और भागवत जबरन करवा लेते हैं क्योंकि उन्हें अपना घर चलाना है, इसके बाद में 7-8 घंटे सबको बिठाकर कर पागल बनाते हैं और लोगों से कहते हैं ज्यादा से ज्यादा दान दें जिससे भगवान आपको और देगा, यह सुनकर हमारे घर की औरतें घर से सामान चुरा चुरा कर वहां पहुंच जाती है और पंडित जी के चरणों में समर्पित कर देती हैं। इतना ही नहीं प्रीतम सिंह लोधी ने आगे बोलते हुए कहा कि पंडित जी देख लेते हैं कि किसके घर की औरत सुंदर है उसी के घर पर शाम को खाना खाते हैं, वह भी शुद्ध घी में बनवाते हैं, हमारा माल खाकर लाल हो रहे हैं और पागल बनाने के भी रुपए ले जाते हैं।

    सोशल मीडिया पर वीडियो हो गया वायरल

    सोशल मीडिया पर वीडियो हो गया वायरल

    जिस वक्त प्रीतम सिंह लोधी मंच पर खड़े होकर यह विवादित बयान दे रहे थे, उस वक्त पीछे से किसी ने उनका वीडियो बना लिया और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रीतम सिंह लोधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो जब ब्राह्मण समाज के संज्ञान में आया तो ब्राह्मण समाज ने इस पर अपना विरोध दर्ज कराया है। ग्वालियर में ब्राह्मण समाज अधिकारियों को ज्ञापन देकर प्रीतम सिंह लोधी पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

    उमा भारती के करीबी है प्रीतम सिंह लोधी

    उमा भारती के करीबी है प्रीतम सिंह लोधी

    बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बेहद करीबी हैं। उमा भारती के मुख्यमंत्री रहते हुए ही प्रीतम सिंह लोधी को बीजेपी में अच्छा कद मिला था। प्रीतम सिंह लोधी शिवपुरी से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा और लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

    प्रीतम सिंह लोधी पर दर्ज हो चुके हैं कई मामले

    प्रीतम सिंह लोधी पर दर्ज हो चुके हैं कई मामले

    प्रीतम सिंह लोधी के ऊपर ग्वालियर के थानों में तकरीबन 34 मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है। प्रीतम सिंह लोधी पर हत्या, बलवा, डकैती की योजना बनाने, मारपीट करने और हत्या के प्रयास समेत कई मामले ग्वालियर के थानों में दर्ज हुए हैं। प्रीतम सिंह लोधी पर बदमाश हरेंद्र राणा को शरण देने का आरोप भी लगा था और इस आरोप में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। ग्वालियर निवासी प्रीतम सिंह लोधी को उमा भारती के करीबी होने का बीजेपी पार्टी में काफी फायदा भी मिला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+