Bhopal News: मोहन यादव मंत्रिमंडल में पहली बार के विधायक को भी मंत्री पद, भोपाल से कृष्णा गौर का नाम भी
MP cabinet News: मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव सरकार की टीम का आज विस्तार होने जा रहा है। मंत्रिमंडल को लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन में 18 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री शामिल है। शपथ ग्रहण समारोह 3:30 बजे राज भवन में होगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है उन्हें फोन पर सूचना देकर राज भवन में मौजूद रहने के लिए कहा गया हालांकि मंत्रिमंडल में कितने और विधायक शामिल होंगे इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

सोमवार दोपहर करीब 3 बजे आज मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने 2 दिन तक दिल्ली में रहकर भाजपा के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात की, जिसके बाद यह मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है।
नए चेहरों में भोपाल से कृष्णा गौर,रतलाम से विधायक चैतन्य काश्यप होशंगाबाद से विधायक सीतासरण शर्मा का नाम लगभग तय है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गी और प्रहलाद पटेल समेत कई दिग्गज विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।
संभावित नाम, कैबिनेट मंत्री -
1-प्रदुम्न सिंह तोमर
2-तुलसी सिलावट
3-एदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाहा
5-विजय शाह
6-राकेश सिंह
7-प्रह्लाद पटेल
8-कैलाश विजयवर्गीय
9-करण सिंह वर्मा
10-संपतिया उईके
11-उदय प्रताप सिंह
12-निर्मला भूरिया
13-विश्वास सारंग
14-गोविंद सिंह राजपूत
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान
17--चैतन्य कश्यप
18-राकेश शुक्ला
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
19-कृष्णा गौर
20-धर्मेंद्र लोधी
21-दिलीप जायसवाल
22-गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार
राज्यमंत्री -
25--राधा सिंह
26-प्रतिमा बागरी
27-दिलीप अहिरवार
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल
पूरी तरह संतुलित है मंत्रिमंडल
मंत्रिमंडल में एक तरफ जहां अनुभव की भट्टी में पके प्रशासनिक अनुभव के धनी वरिष्ठ राजनेता हैं, वहीं दूसरी तरफ युवा जोश भी है। मंत्रिमंडल पूरी तरह संतुलित है और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है: शिवराज सिंह चौहान
दिल्ली दौरे में मुख्यमंत्री ने इनसे की मुलाकात
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के निवास पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की इसके बाद बिरला के अलावा मुख्यमंत्री ने अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। बता दे मुख्यमंत्री ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि आगामी 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर युवाओं और खेल को जोड़ने वाले खेलो इंडिया जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मंत्री बनने की रेस में यह नाम है शामिल
तमाम दिग्गज नेता मोहन यादव कैबिनेट मंत्री मंडल का हिस्सा बन सकते हैं उनमें कतार लंबी दिखाई दे रही है। जिसमें प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप, रीति पाठक, संजय पाठक, रामेश्वर शर्मा, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, कृष्णा गौर प्रद्युमन सिंह तोमर बृजेंद्र सिंह यादव विश्वास सारंग, रमेश मंडोला ललिता यादव अर्चना छुटनेस अमरीश शर्मा गुड्डू, नगर सिंह चौहान, उषा ठाकुर और तमाम दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। ऐसे में यह देखना होगा कि मंत्रिमंडल में किस-किस नेता को स्थान मिलता है। वही यह भी देखना होगा कि क्या बीजेपी इस बार नए फार्मूले के मुताबिक एक लोकसभा से एक मंत्री बनती है, तो मंत्रियों का चयन दिलचस्प हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications