MP Train News: भोपाल-बेंगलुरु के यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा, वंदे भारत के बाद अब चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
Bhopal News: भोपाल मंडल को जल्दी एक अमृत ट्रेन की सौगात मिल सकती है वंदे भारत ट्रेनों का सफल संचालन होने के बाद रेलवे जल्द ही देश भर में अमृत भारत ट्रेन उपलब्ध कराने जा रहा है। यह ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस इंजन का एडवांस वर्जन मानी जाती है। अमृत भारत एक्सप्रेस का रंग केसरिया और ग्रे कलर से रंगा गया है।
मध्य प्रदेश में भोपाल से बेंगलुरु की बीच यह ट्रेन चल सकती है दरअसल भोपाल से पुणे और बेंगलुरु के लिए लंबे समय से ट्रेनों की मांग की जा रही थी। राजधानी भोपाल से बड़ी तादाद में स्टूडेंट्स बेंगलुरु पढ़ाई कर रहे हैं। और नौकरी पैसा लोग बेंगलुरु आते जाते हैं वर्तमान में रानी कमलापति से पुणे के लिए हमसफर एक्सप्रेस चल रही है, ऐसे में बेंगलुरु के लिए अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने की उम्मीद है।

रेलवे की एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जुलाई महीने में इस ट्रेन की सौगात मिल सकती है। जिससे भोपाल-बेंगलुरु के तमाम यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा।
रूट को लेकर मांगी गई जानकारी
रेलवे बोर्ड ने सभी जॉन को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रदान करने की घोषणा पूर्व में की थी। इसको लेकर अब रेलवे की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिसमें सभी जोन से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने को लेकर रूट व अन्य जानकारी को लेकर प्रस्ताव मांगे गए हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के मुकाबले अमृत भारत ट्रेन 22 कोच के साथ अधिकतम 140 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है।
अमृत भारत ट्रेन में आठ जनरल कोच 12 सेकंड क्लास 3 तर स्लीपर कोच कल 22 कोच मौजूद होंगे। इसमें एक साथ करीब 1800 यात्री सफर कर पाएंगे। इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे के साथ ही मॉडर्न टॉयलेट सेंसर बोतल तब मेट्रो की तरह अनाउंसमेंट की। सुविधा रहेगी। सुरक्षा के लिए पायलट पूरा वक्त स्टेशन मैनेजर के लाइव संपर्क में रहेंगे। फायर सेफ्टी के लिए ऑटो स्मोक डिटेक्टर लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications