Bhind News: घर में खेल रहे बच्चों के ऊपर भरभराकर गिरी दीवार, दो की मौत, तस्वीरों ने दहला दिया! .

Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां 16 मई की देर शाम गली में खेल रहे बच्चों पर एक घर की दीवार भरभराकर गिर गई।

इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। जबकि, एक बच्चे की हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए भिंड से ग्वालियर भेजा गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चारों और चीख-पुकार मच गई।

The wall of a house in Bhind fell on the children

जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलस पहुंची। उसने बच्चियों के शवों का पोस्टमॉर्टम कर दिया है। दुर्घटना के बाद बच्चियों के घरों के साथ-साथ गांव में मातम पसर गया है।

घटना जिले के मौ थाना इलाके के सिमरिया गांव की है। जानकारी के मुताबिक, गांव के बच्चे आपस में गली में खेल रहे थे। इस बीच जैसे ही वे एक घर के बाहर पहुंचे तो उस मकान की कच्ची दीवार उन पर गिर गई। दीवार गिरते ही बच्चों की चीख-पुकार मच गई। उनकी आवाज सुनकर गांव वाले तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अपने उपकरणों से मलबा हटाना शुरू किया। इस बीच किसी ने डायल-100 को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही मौ थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।

सब लोगों ने मिलकर मलबा हटाया। उन्होंने देखा कि तीन बच्चों की हालत गंभीर है। सभी घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने 5 साल की बच्ची निकिता (पुत्री लाल सिंह) और 4 साल की अनासिया (पुत्री) इकराज खान को मृत घोषित कर दिया। जबकि, 10 साल का कान्हा (पुत्र रवींद्र परिहार) की हालत गंभीर है।

उसे इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। कान्हा रानीपुरा का रहने वाला है। वह ननिहाल आया था। बताया जा रहा है कि दीवार ईशाक खान की है। पुलिस का कहना है कि बच्चियों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+