Bhind News: फेरीवाले ने 8 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, चुप रहने के लिए दिए 20 रुपये
Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। आठ साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया और उसे 20 रुपए थमा दिए। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर है। इलाज के लिए अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार, आरोपी एक फेरीवाला है। वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने फेरीवाले को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक असित यादव के जानकारी मुताबिक घटना शनिवार रात भिंड के गोहद कस्बे में हुई और रविवार को इसकी सूचना मिली।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, फेरीवाले ने बच्ची को मिठाई का लालच दिया। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ रेप किया। बाद में उस आरोपी ने बच्ची को 20 रुपए दिए।
अधिकारी ने बताया कि बच्ची के पास 20 रुपए देखकर उसकी मां ने पूछताछ की और बच्ची ने उसे घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी फेरीवाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications