Bharat Bandh: मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बंद का क्या असर, देखिए मैहर से ग्राउंड रिपोर्ट

Bharat Bandh 2024: सुप्रीम कोर्ट के रिजर्वेशन को दिए गए हालिया आदेश को लेकर बुधवार को कई संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया। इसका कितना असर रहा वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड में जाकर लोगों से बातचीत की है।

भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने मैहर के साथ ही अन्य कस्बाई इलाकों में भी सड़क पर उतरे। शहर में बंद समर्थकों ने रैली निकाल कर दुकानें बंद कराने का प्रयास किया। भीड़ देख कर दुकानदारों ने अपने शटर तो गिरा दिए, लेकिन रैली के आगे बढ़ते ही दुकानें खुल गईं।

Bharat Bandh ground report

मैहर केअमरपाटन में बाजार कारोबार सामान्य रूप से चलता रहा। कुछ निजी स्कूलों ने उपद्रव की आशंका के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी थी, कुछ अभिभावक ऐसे भी रहे, जिन्होंने बच्चों को स्कूल ही नहीं भेजा। शहर के अलावा जिले के अन्य कस्बाई क्षेत्रों में भी बंद बेअसर रहा। हालांकि रैली और ज्ञापन के दौर वहां भी चले। सुरक्षा के लिहाज से शहर में चौराहों और नुक्कड़ पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Recommended Video

    Bharat Band: भारत बंद के दौरान Madhya Pradesh का क्या है हाल | Ground Report | वनइंडिया हिंदी

    मैहर जिला मुख्यालय में भी बंद बेअसर रहा। बंद समर्थक प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली और स्टेट बैंक चौराहे तथा घंटा घर चौराहे पर शोर गुल किया।

    दुकानें बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही जहां शोर थम गया। वहीं, भीड़ के आगे जाते ही दुकानें भी खुल गईं। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। अमरपाटन और रामनगर में भी बंद समर्थकों ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+