MP Betul News: CM यादव के सख्त निर्देश के बाद बैतूल में आदिवासी युवक को पीटने वाले आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Betul News: बैतूल में आदिवासी युवक के साथ मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाया है।

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक सप्ताह में जिले के अंदर आदिवासी युवक के साथ मारपीट का दूसरा मामला सामने आने के बाद प्रदेश के राजनैतिक गलियारों और जिला प्रशासन में हडक़म्प मच गया है। और अब सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों इन घटनाओं को लेकर राजनैतिक रोटियां सेंकने में पीछे नहीं हट रहे हैं।

Bulldozer runs on the house of the accused who beat up tribal youth Ashish Parate, CM Mohan Yadav

पिछले मामले में जहां प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर पर भी विपक्षी दल कांग्रेस सक्रिय हुआ था वहीं दूसरे मामले में अभी तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का ट्विट ही सामने आया है। पुलिस ने दूसरी घटना का वीडियो वायरल होते ही मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर शेष की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है। आज दोपहर मेें पुलिस और प्रशासन की टीम ने आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।

Bulldozer runs on the house of the accused who beat up tribal youth Ashish Parate, CM Mohan Yadav

यह है पूरा मामला

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बांसपानी निवासी आशीष पिता देवी सिंह परते उम्र 24 साल ने पुलिस में मंगलवार की देर शाम शिकायत दर्ज कराई कि 15 नवम्बर दोपहर 2 बजे उसे रिंकेश चौहान उसे अपनी मोटर साइकिल से बैतूल घूमने के बहाने लेकर आया था। इसके बाद चैंट उर्फ शोहराब हुसैन के घर ले गया जहां पर चैंट सहित चार-पांच लडक़े और थे। चैंट ने पीडि़त को बोला कि तुझे हफ्ता देना पड़ेगा। तू दादा बन रहा है इसके बाद उसके निवस्त्र कर हाथ-पैर बांधकर छत से लटकाकर उसकी बेरहमी से बेल्ट, फावड़े के बेसे से पिटाई की। पीडि़त का यह भी कहना है कि एक लडक़ा मारपीट कर वीडियो भी बना रहा था।

betul Bulldozer runs on house of accused who beat up tribal youth Ashish Parate, CM Mohan Yadav

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने मीडिया को बताया कि जैसे ही इस तीन माह पुरानी मारपीट की घटना वीडियो उनके संज्ञान में आया उन्होंने तत्काल इस पर एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीन नामजद और अन्य तीन-चार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 34, 342, 327, 365, 368 एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीडि़त ने पुलिस को देर से शिकायत करने के विषय में बताया कि उसने इन आरोपियों के भय से इतने दिनों तक शिकायत नहीं करी थी। मंगलवार को वीडियो वायरल होने और बदनामी होने के बाद परिजनों को घटना बताई जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

आज दोपहर तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, कोतवाली टीआई आशीष सिंह पंवार के नेतृत्व में पुलिस बल और नगर पालिका की टीम ने आजाद वार्ड स्थित मुख्य आरोपी चैंट उर्फ शोहराब के घर पहुंचकर उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। टीआई आशीष सिंह पंवार का कहना है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मामले में एक आदिवासी युवक को निवस्त्र कर उल्टा लटकाकर मारपीट की गई। इसका मुख्य आरोपी चैंट उर्फ शोहराब है। जहां उसने घटना को घटित किया था वहां उसके अवैध निर्माण को प्रशासन के सहयोग से तोड़ दिया है। वही कोतवाली टीआई आशीष सिंह पंवार ने जानकारी देते हो बताया है की यह जो कल एक मामला कोतवाली में दर्ज हुआ था उसमें एक आदिवासी युवक उसके साथ नग्न करके मारपीट की गई थी इसका मुख्य आरोपी है सोहराब उर्फ़ चेंट जिसके अवैध निर्माण जहां उसने घटना को घटित किया था उसको हमने प्रशासन के सहयोग से तोड़ा है। यह अवैध निर्माण लगभग 15×15 स्क्वायर फीट था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+