MP News: एग्जिट पोल से पहले CM मोहन यादव का बड़ा दावा, एमपी और देश में भाजपा को कितनी मिल रही सीटें

Lok sabha chunav 2024: लोकतंत्र का महायज्ञ अंतिम चरण के मतदान के साथ संपन्न हो जाएगा। अब तक 486 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है वहीं सातवें चरण की 57 सीटों पर आज शनिवार को वोटिंग खत्म हो जाएगी। इसके बाद टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो जाएंगे। लेकिन उससे पहले मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा दावा किया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चुनाव शांति और सद्भावनापूर्वक संपन्न होने पर प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में सुनामी चल रही है और देश के हर हिस्से में 'अबकी बार, 400 पार' के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

CM Mohan Yadav claim before exit poll know how many seats BJP is getting in MP and the country

प्रधानमंत्री ने जो कहा, वो पूरा हुआ-डॉ मोहन यादव

शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार को देश की शेष लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इस पूरे चुनाव अभियान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पूरी सक्रियता के साथ काम करते रहे हैं। इस बार का चुनाव अभियान काफी लंबा था लेकिन हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने इस अभियान का सफल नेतृत्व किया। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 2014 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की बात की थी, पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। 2019 के चुनाव में 300 पार की बात कही और पार्टी ने 300 से अधिक सीटों पर विजय हासिल की। प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा, वो पूरा किया। इस बार उन्होंने 400 पार का नारा दिया है और पूरे देश में 400 पार के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं।

CM Mohan Yadav claim before exit poll know how many seats BJP is getting in MP and the country

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का मनोबल अत्यंत गिरा हुआ दिखायी दिया

सीएम यादव ने कहा कि आज कांग्रेस का मनोबल अत्यंत गिरा हुआ है, इसका अंदाज इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि तीन बार सांसद रहे राहुल गांधी ने एक बार पटखनी खाकर अपनी पैतृक सीट अमेठी छोड़ दी और ऐसे केरल भागे कि अगर सामने समुद्र नहीं आता तो वे अरब देशों में जाकर चुनाव लड़ते। उस हार की धमक इतनी रही कि वो इस चुनाव में भी दिखाई दी। सोनिया गांधी ने अपनी जीती हुई सीट छोड़ दी, जबकि वो वहां से चुनाव लड़ सकती थीं। जिस पार्टी के नेता इस तरह से मैदान छोड़कर भाग रहे हों, उसके कार्यकर्ताओं का मनोबल कैसे बना रह सकता है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जिसके नेता पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं, गृह मंत्री अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं और पूरे देश में कैंपेन भी कर रहे हैं।

CM Mohan Yadav claim before exit poll know how many seats BJP is getting in MP and the country

डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी सहित सभी दलों ने सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में चुनाव लड़ा। कहीं कोई संघर्ष की नौबत नहीं आई। हम सभी ने अपने-अपने ढंग वैचारिक तौर पर चुनाव को लडा और मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत को कायम रखा। उन्होंने कहा कि एक दूसरे के लिए चुनाव में बोलना अलग बात है, लेकिन व्यक्तिगत कटुता वाले किसी भी भाव को किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामने नहीं रखा और एक स्वस्थ वातावरण में अपनी-अपनी बात कही है। उसका परिणाम है कि मध्यप्रदेश के चारों चरणों के चुनाव में किसी भी दल के साथ मनमुटाव नहीं रहा। मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद देता हूं।

दमदारी नहीं बची, कांग्रेस का दम निकला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस अपने आपको जिस पतन की स्थिति में ले आई है, उसकी पराकाष्ठा भी मध्यप्रदेश में इन चुनावों के दौरान दिखाई दी। इसकी कोई वजह नहीं थी कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी से गठबंधन करती, लेकिन लगातार दो बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो पटखनी खाई है, उसके चलते उसके अंदर बैठे डर के चोर ने उसे सपा से गठबंधन करने को मजबूर किया। आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब कांग्रेस ने प्रदेश की सभी यानी 29 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े नहीं किए। कांग्रेस ने नया इतिहास बनाते हुए सिर्फ 27 सीटों पर ही चुनाव लड़ा। ऐसे में कांग्रेस यह कह ही नहीं सकती कि हम पूरी दमदारी से चुनाव लड़े, क्योंकि जो पार्टी सभी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ सकती, उसकी दमदारी कैसे रहेगी।

सीएम यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं ने चारों चरणों के चुनाव में जो जिम्मेदारी मिली, उसे पूरा किया। इस चुनाव में भाजपा ने अन्य दलों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि किस तरह पार्टी ने युवा पीढ़ी पर भरोसा करके, लोकतंत्र को गौरान्वित किया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी में तीसरी पीढ़ी नेतृत्व कर रही है, दूसरी तरफ कांग्रेस अपनी पहली पीढ़ी को ही छोड़ने को तैयार नहीं है।

देश में चल रही मोदी जी की सुनामी, कांग्रेस खोज रही बहाने

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि चुनाव में जब तक नेता जनता की भावनाओं को समझकर जनता के बीच नहीं आते, तब तक अपेक्षा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होते है। इसका उदाहरण हमने इस चुनाव अभियान में देखा है कि दोपहर में 12 बजे, 1 बजे 47-48 डिग्री तापमान के बावजूद जब रोड शो होता था, तो हमारे भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ वहां मौजूद रहते थे। डॉ. यादव ने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान जहां-जहां भी गया हूं, पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर जगह भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त माहौल है और मोदी जी की सुनामी चल रही है। भाजपा का 400 पार होना तय है, लेकिन कांग्रेस के लोग अभी से हार के बहाने खोजने लगे हैं। ये कहेंगे कि ईवीएम खराब है, या फिर डीएम और ईवीएम दोनों मिल गए। मैं प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और विपक्षी दलों को धन्यवाद देता हूं कि इतने बड़े चुनाव अभियान के दौरान कहीं टकराव की स्थिति देखने को नहीं मिली। सभी ने अपनी-अपनी विचारधारा के अनुरूप, व्यक्तिगत कटुता के बिना ये चुनाव लड़ा और प्रदेश की गौरवशाली विरासत को बनाए रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+