Anant Ambani: राधिका मर्चेंट संग शादी करने से पहले मां पीताबंरा की शरण में पहुंचे अनंत अंबानी, लिया आशीर्वाद

Anant Ambani Visit Datia: भारत के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट संग शादी से पहले तांत्रिक शक्तिपीठ पीतांबरा माता के दर्शन के लिए दतिया पहुंचे।

अनंत अंबानी काफी धार्मिक हैं। इससे पहले उनकी तिरुपति बालाजी, श्रीनाथ जी, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन का वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने गर्भगृह के साइड में खड़े होकर विशेष पूजा-अर्चना की।

Anant Ambani mother Pitambara Datia

इस के बाद धूमावती माता की आरती में शामिल हुए और महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक किया। रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपनी शादी से पहले बुधवार को दतिया पहुंचे और मां पीतांबरा का विधि-विधान से पूजन किया।

अनंत अंबानी बुधवार को प्लेन से पहले ग्वालियर पहुंचे थे। इसके बाद सड़क मार्ग से शाम करीब 7:30 बजे दतिया पीठ पहुंचे। अनंत अंबानी की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर के आसपास भारी पुलिस कर्मी तैनात किया गया था। मंदिर के रास्ते में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था।

अनंत अंबानी रामनवमी की देर शाम दतिया के पीताम्बरा पीठ पहुंचे। भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच अनंत अंबानी यहां गहरे नीले रंग के कुर्तें और क्रीम कलर की धोती में आए और मां बगुलामुखी का दर्शन किया। उन्होंने पीताम्बरा पीठ मंदिर में करीब 20 मिनट का समय बिताया।

इसके बाद अनंत अंबानी ने प्रांगढ़ में ही मौजूद 5,000 साल पुराने वनखंडेश्वर महादेव का भी पूजन अभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पीताम्बरा पीठ के आचार्यों ने अनंत अंबानी से पूजा-अर्चना की है।

अनंत अंबानी जुलाई के महीने में राधिका मर्चेंट के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मार्च के महीने में उनकी शादी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर हुआ था। जिसमें देश-विदेश की कई हस्तियां, कारोबारी, फिल्म स्टार, स्पोर्ट पर्सन, नेता इत्यादि शामिल हुए थे. वहीं अप्रैल के महीने में 10 तारीख को अनंत अंबानी ने जामनगर में ही अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+