एग्जिट पोल से पहले फलौदी सट्टा बाजार ने उड़ा दी कांग्रेस की नींद! MP में मिलेंगी सिर्फ इतनी सीटें

MP Loksabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव समाप्त हो चुका है। जबकि देश में आज सातवें और आखिरी चरण का मतदान हो रहा है‌। आज शाम को 6:30 बजे से एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे।

मध्य प्रदेश और पूरे देश का सबसे सटीक एग्जिट पोल आप वन इंडिया हिंदी में देख सकते हैं, लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़े जारी होने से पहले देश के कई सट्टा बाजारों में सीटों को लेकर दावे किए जा रहे हैं।

Phalodi Satta Bazar

सबसे सटीक भविष्यवाणी करने का दावा करने वाले फलौदी के सट्टा बाजारों ने भी एनडीए और इंडिया को लेकर दावे कर दिए है। फलौदी सट्टा बाजार की माने तो भारतीय जनता पार्टी को को मध्य प्रदेश में 28 से 29 सीटे मिल सकती हैं‌। जबकि कांग्रेस को शून्य से 1 सीट मिलने की उम्मीद है। अगर ऐसा ही रहा तो फलौदी सट्टा बाजार मध्य प्रदेश बीजेपी को खुश कर दिया है।

कांग्रेस ने दिया लड्डू का ऑर्डर
फिलहाल मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की 28 सीटे हैं। जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में है। वन इंडिया हिंदी सट्टा बाजार के दावे की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी यह दावा कर रही है कि इस बार पार्टी राज्य में 29 की 29 सीटे जीतेगी। हालांकि एमपी में लोकसभा चुनाव होने के बाद से कांग्रेस दावा कर रही है कि पार्टी 12 से 15 सीटे जीतेगी कांग्रेस ने तो बकायदा लड्डुओं का ऑर्डर दे दिया है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर इस बार 4 चरणों में वोटिंग हुई है और अब लोगों को रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।फलौदी का अनुमान अगर सही बैठा तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दावें हवा हवाई साबित हो सकते हैं। फिलहाल सभी को 4 जून का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+