Lok Sabha 2024: पति चुनने के बाद सरकार चुनने पहुंची दुल्हन, पहले चरण में दिखा वोटिंग का जोश
Madhya Pradesh Lok Sabha Phase 1 Election: मध्य प्रदेश के 6 लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। बालाघाट क्षेत्र में नई नवेली दुल्हनें फेरे लेने के बाद वोट डालने पहुंच गईं। [वीडियो नीचे है]
बालाघाट के बूढ़ी पोलिंग बूथ पर गजब की तस्वीर देखने को मिली है। यहां जब एक नई नवेली दुल्हन वोट डालने पहुंची तो उसे देखने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई। महिला वोटर देश के प्रति अपने कर्तव्य को लेकर इतनी जागरूक है कि उसने शादी के मौके पर भी अपना वोट बेकार नहीं जाने दिया और अपनी विदाई से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

बालाघाट की रहने वाली डॉली की शादी 18 अप्रैल को थी। पूरी रीति रिवाज से शादी संपन्न हुई जिसके बाद सब विदाई का इंतजार कर रहे थे। लेकिन बेटी डॉली ने विदाई से पहले वोट डालने की बात कही, यही कारण है कि वो अपने दूल्हे प्रदीप के साथ शासकीय उच्च माध्यमिक बूढ़ी में मतदान किया है।
इस दौरान दुल्हन डॉली पत्रकारों से बात करते हुए सभी से मतदान की अपील की है। इसके साथ ही डॉली ने कहा कि आपने मतदान से ही देश में एक अच्छी और मजबूत सरकार का निर्माण होगा, इसीलिए सब लोग घर से बाहर निकलिए और मतदान कीजिए. मेरे घरवालों ने रीति-रिवाज के साथ ही अपने अधिकार का पालन करने के लिए मना नहीं किया है। मैं जब शादी के तुरंत बाद और विदाई के पहले वोट देने आ सकती हूं तो आप भी आ सकते हैं। नवविवाहिता के इस जज्बे की पूरे प्रदेश में प्रशंसा हो रही है।
बालाघाट लोकसभा सीट पर मतदाता
कुल मतदाता- 18,71,270
महिला- 9,41,821
पुरुष- 9,29,434
थर्ड जेंडर- 15
पिछले चुनाव में हुआ मतदान- 77.61












Click it and Unblock the Notifications