बैतूलः लड़की को घर ले जाकर पिलाई शराब और खिलाया खाना फिर 5 दोस्तों ने किया गैंगरेप, रिमांड पर आरोपित

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 14 साल की नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक नाबालिग बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है।

3 अगस्त को लापता हुई थी लड़की

3 अगस्त को लापता हुई थी लड़की

पुलिस ने गैंगरेप के चारों आरोपितों का पैदल जुलूस निकाला। बताया जा रहा है कि गैंगरेप के आरोपितों को न्यायालय भेजा जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी खराब हो गई तो पुलिस सभी आरोपितों को न्यायालय ले जाने के लिए पैदल ही निकल पड़ी। करीब दो दिन से नाबालिग लड़की लापता था, जिसको बरामद करने पर गैंगरेप की वारदात का खुलासा हुआ।

5 अगस्त को खुद से ही घर पहुंची

5 अगस्त को खुद से ही घर पहुंची

पुलिस के मुताबिक कोतवाली थाना इलाके के शास्त्री वार्ड में बीते 3 अगस्त को एक 14 साल की लड़की रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने 4 अगस्त को उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने लड़की की खोजबीन शुरू की। इसी जांच-पड़ताल के दौरान लड़की 5 अगस्त को अपने घर पहुंच गई।

पांच लोगों ने किया गैंगरेप

पांच लोगों ने किया गैंगरेप

उसने पूछताछ में बताया कि 3 अगस्त की रात को एक परिचित महिला के घर रुकी थी और 4 अगस्त को दिन में घूमती रही। फिर उसी दिन रात में सदर इलाके में स्थित रेलवे के ओवर ब्रिज पर बैठी थी। तभी सादाब खान नाम का युवक अपने दोस्त के साथ आया और अकेली लड़की को देखकर उसे अपने साथ ले गया।

लड़की को पिलाई शराब

लड़की को पिलाई शराब

इन दोनों ने लड़की को शराब पिलाई और खाना खिलाया। फिर ओवर ब्रिज के नीचे ले जाकर दोनों ने गैंगरेप किया। इसके बाद गंज मोक्षधाम के पास एक झोपड़े में ले गए, जहां इनके तीन दोस्त थे, जिन्होंने बारी-बारी से गैंगरेप किया।

पांचों आरोपित को किया गिरफ्तार

पांचों आरोपित को किया गिरफ्तार

एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी ने कहा कि आरोपित सादाब खान अपराधी प्रवृत्ति का है। जबकि आरोपित अजय परते, अरूण बाघरे और रोहित उर्फ रोमियो बाघरे उसके दोस्त हैं। इनमें एक नाबालिग बाल अपचारी है, जिसे भी अभिरक्षा में लिया गया। पांचों बैतूल इंदिरा कॉलोनी और जय प्रकाश वार्ड में रहते हैं। नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है और चारों आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+