Bageshwardham: राजस्थान से आई 10 साल की बीमार बच्ची की मौत, गोद में उठाकर बिलखती रही मां
बागेश्वरधाम में मिर्गी से पीड़ित एक बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। राजस्थान के बाड़मेर से 10 साल की बेटी विष्णु को लेकर मां धम्मू देवी और मामी गुड्डी लेकर आई थीं। बच्ची रात भर जागती रही, सुबह सोई तो फिर नहीं उठी।

Bageshwardham: बागेश्वरधाम में राजस्थान से अपनी बीमार बेटी को इलाज के लिए लेकर आई मां को बिलखते हुए वापस जाना पड़ा। 10 साल की बच्ची ने बागेश्वरधाम परिसर में दम तोड़ दिया। बच्ची दिमागी बीमारी (मिर्गी) से पीड़ित थी। बीमारी की तकलीफ के कारण वह रातभर मां की गोद में आंखे खोली जागती रही, जब सोई तो फिर नहीं उठी। मंदिर कमेटी के सदस्य बच्ची को साथ में लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह कहते हुए बच्ची को घर ले जाओ, वापस भेज दिया। बच्ची के शव को गोद में उठाए परिजन दिनभर बागेश्वरधाम और जिला अस्पताल छतरपुर में परेशान होते रहे।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रास्थान के बाड़मेर जिले की रहने वाली धम्मूदेवी अपनी 10 साल की बेटी विष्णु कुमारी तिपा बुधराम को लेकर छतरपुर के बागेश्वरधाम आई थीं। साथ में बच्ची की मामी गुड्डी भी मौजूद थीं। बच्ची को मिर्गी की बीमारी बताई गई थी। बागेश्वरधा में उसकी हाजिरी तो नहीं लग पाई हालांकि मंदिर में उसे भभूति जरुर दी गई थी। बच्ची मां ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था कि वह रातभर जागती रही थी, उसे तकलीफ हो रही थी। सुबह बच्ची मां की गोद में सो गई थी। काफी देर तक मां और मामी समझते रहे कि बच्ची सो रही है। जब उन्हें समझ आया कि उसकी सांस नहीं चल रही तो वे घबराए और मंदिर समिति के सदस्यों के पास पहुंचे। सदस्य मां और बच्ची को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पास पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने बोला कि बच्ची को घर ले जाओ।
Recommended Video

अस्पताल में बच्ची के शव को रखकर विलाप करती मां धम्मों ने पुलिस को बताया कि वे लोग राजस्थान बाड़मेर के रहने वाले हैं। बच्ची विष्णु को मिर्गी की बीमारी थी। वे करीब एक साल से यहां आ रहे हैं। बच्ची को बाबाजी ने भभूति भी दी, लेकिन वो नहीं बची। बाबाजी ने हमें कहा कि इसे लेकर जाओ। हम लोगों ने यहां के चमत्कार के बारे में सुना तो बेटी के ठीक होने की आस लेकर यहां आए थे, लेकिन बच्ची तो नहीं बची, उसकी जान चली गई। मामी गुड्डी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि विष्णु शनिवार रातभर जागती रही थी। उसे रात में दौरे भी आए थे। दोपहर में सोई तो फिर नहीं उठ सकी। हम समझते रहे कि वह सो रही है, जब घंटों तक उसके शरीर में हरकत नहीं हुई तो हम उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने बताया कि वह काफी पहले जा चुकी है।
नहीं मिला स्ट्रेचर, निजी एंबूलेंस से घर ले गए
बच्ची की मौत के बाद जिला अस्पताल छतरपुर में स्टाफ के असहयोग और लापरवाही भी परिजन को झेलना पड़ी। बच्ची की मौत के बाद शव को वार्ड से बाहर तक लाने के लिए न तो स्ट्रेचर मिला, न ही किसी स्टाफ ने सहयोग किया। मामी गुड्डी खुद बच्ची के शव को गोद में उठाकर यहां से वहां परेशान होती रहीं और मां बिलखती रहीं। घर जाने के लिए सरकारी शव वाहन की सुविधा न मिलने के कारण 11 हजार रुपए में निजी एंबुलेंस करके घर गईं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications