बागेश्वरधाम: 12 लाख की नौकरी छोड़ लापता भाई को तलाश रहा बिहार का युवक
मप्र के बागेश्वरधाम में बीते छह महीनों में 21 लोग लापता हो गए। इनमें से महज 9 मिल सके हैं, 12 अब भी गायब हैं। बिहार का एक युवक अपने शिक्षक भाई की तलाश में नौकरी छोड़ भटक रहा है। उसने 1 लाख का ईनाम भी रखा है।

देशभर में प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के बागेश्वरधाम में दर्शन के लिए आए अलग-अलग इलाकों से आए कुल 21 लोग गायब हो चुके हैं। इनमें से 9 तो मिल गए, लेकिन 12 अब भी लापता हैं। इन्हीं में से एक बिहार के दरभंगा का युवक भी शामिल है। गुमशुदा शिक्षक का छोटा भाई 12 लाख की नौकरी का पैकेज छोड़कर भाई को तलाश रहा है।
छतरपुर जिले के बागेश्वरधाम में करीब 3 महीने पहले बिहार का शिक्षक लालन कुमार 6 फरवरी 2023 को आया था। उसने दर्शन करने के बाद अपनी पत्नी को दो दफा फोन लगाया था, उसके बाद वह अचानक गायब हो गया। परिजन पुलिस थाने, अलग-अलग शहरों के चक्कर काट रहे हैं। गुमशुदा शिक्षक लालन कुमार का छोटा भाई साफ्टवेयर इंजीनियर 12 लाख रुपए की नौकरी छोड़कर अपने भाई को तलाश रहा है। अब उसने कहा है कि जो भी उसके भाई का पता बताएगा उसे एक लाख रुपए का ईनाम वह अपनी तरफ से देखा।
पति के पत्नी व भाई के लिए छोटा भाई भी अर्जी लगा चुका
बिहार के गुमशुदा लालन कुमार का पता लगाने के लिए उनकी पत्नी सविता 3 दफा व भाई लक्ष्मण दो दफा बागेश्वरधाम में अर्जी लगा चुके हैं। उन्होंने जगह-जगह पोस्टर भी चिपकाए हैं, ताकि लालन कुमार का कुछ पता चल सके।
Recommended Video
5 महीने में 21 लोग लापता, 9 को पुलिस ने तलाश लिया
छतरपुर के बमीठा थाना इलाके में स्थित प्रसिद्ध बागेश्वरधाम में दर्शन के लिए मप्र सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग आते हैं। बीते जनवरी से अभी तक कुल 21 लोगों की गुमशुदगी की शिकायत बमीठा थाना में दर्ज की गई थी। इसमें बिहार का लालनकुमार भी शामिल है। राहतभरी बात ये है कि इनमें से 9 लोग को पुलिस और परिजन तलाश चुके हैं, जबकि बाकी 12 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चला।












Click it and Unblock the Notifications