पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया लवेरिया पत्र में लड़कियां जान देने की देती हैं धमकी, अब जल्द करेंगे शादी

Dhirendra Shastri Marriage: बागेश्वर सरकार के पीठाधीश्वर आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा कुछ कहा कि चारों और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है‌। इस बार धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी कब करने को लेकर खुलकर बात की है।

धीरेंद्र शास्त्री अपनी शादी के सवाल पर बड़ा जवाब दिया है। धीरेंद्र शास्त्री खुलासा बात करते हुए कहा कि वे जल्द ही सेहरा पहनेंगे और शादी करेंगे। उन्होंने जल्दी शादी करने की हैरान करने वाली वजह बताई है।

dhirendra krishna shastri marriage

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने धाम बागेश्वर में कथा कह रहे हैं। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री से प्रेस वार्ता के दौरान किसी पत्रकार ने सवाल किया कि आपकी शादी कब होगी। इस पर उन्होंने जवाब दिया हैं।

शादी के सवाल पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मुस्कुराकर जवाब देते हुए कहा कि शादी की चर्चा सुन-सुनकर हम बहुत परेशान हो चुके हैं। अब हम खुद कहने लगे कि माता जी बहू ढूंढ लो। उन्होंने कहा कि गुरु और माता-पिता के स्वीकृति मिलते ही हम शादी कर लेंगे और जल्द ही सेहरा सजाने वाले हैं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा अब शादी जल्दी करेंगे, क्योंकि कुछ पत्र आये है‌। जिसमें धमकी लिखी कि अगर आप बारात लेकर नहीं आये तो हम सुसाइड कर लेंगे। तो ऐसे-ऐसे लवेरिया भरे प्रेम पत्र आ रहे, इसलिए हमने एक वीडियो जारी किया कि इस तरह के कृत ना करे। गुरु और माता-पिता की स्वीकृति मिलते ही हम शादी कर लेंगे।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बड़ी संख्या में भक्त है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम कई बार कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी से जोड़ा जाता है। हालांकि दोनों ही इस बात का खंडन कर चुके हैं। उत्तराखंड की एमबीबीएस छात्रा शिवरंजनी धीरेंद्र शास्त्री से शादी करने को लेकर पैदल कलश यात्रा लेकर आई थी और उनसे शादी का प्राण कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+