बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्‍त्री क्‍यों लाखों खर्च करके हर वर्ष करवाते हैं कन्‍याओं का विवाह? सामने आई वजह

Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri: मध्‍य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्‍वर धाम में 26 फरवरी को धीरेंद्र शास्‍त्री 251 बेसहारा और गरीब कन्‍याओं का सामूहिक विवाह करवाने जा रहे हैं। जिसकी जोर शाेर से तैयारियां हो रही हैं। गरीब और असहाय कन्‍याओं के विवाह में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी।

पर्ची निकाल कर सबकी समस्‍याओं का निदान बताने वाले कथा वाचक धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री गरीब कन्‍याओं के इस सामूहिक विवाह के कारण जमकर चर्चा में हैं। छतरपुर के बालाजी हनुमान मंदिर में दिव्‍य दरबार लगाने वाले पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री आखिर हर साल लाखों रुपये खर्च करके गरीब कन्‍याओं का विवाह क्‍यों करवाते हैं? इसका राज खुद पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री ने खोल दिया है?

Dhirendra Shastri

धीरेंद्र शास्‍त्री ने कहा मुझे राजनेता नहीं बनना है और ना ही मुझे कोई प्रचार की आवश्‍यकता है। ऐसे में अगर आपके द्वारा चढ़ाए रुपयों को आपके ही हित में लगा दें तो क्‍या हुआ?

धीरेंद्र शास्‍त्री ने कहा जब मैं अपनी कथा और मंदिर में चढ़ावे में आए पैसों को बेटियों की शादी पर खर्च करता हूं। उन्‍होंने कहा हम गरीब कन्‍याओं का विवाह करवाता हूं तो मुझे आत्मिक सुख मिलता है और किसी जरूरतमंद को बल मिलता है।

पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री ने अपने इंटरव्‍यू में बताया मैंने गरीबी को बहुत पास से देखा है। एक ऐसा भी दिन था जब मेरी बहन की शादी बहुत गरीबी में हुई थी। मेरे पिता जी के पास पैसे नहीं थे, हम भाई-बहनों का बचपन किसी तरह बीता। इसलिए अब जब बालाजी की कृपा से हम संपन्‍न हैं तो ये मेरा कर्तव्‍य है कि हम दूसरे के बारे में सोचें।

धीरेंद्र शास्‍त्री ने कहा भारत भर के मंदिरों में दान पेटियों में आने वाले चढ़ावे को हिन्‍दू गरीब कन्‍याओं की शादी पर खर्च कर दिया जाए तो इससे देश में अराजकता कम होगी। इससे देश में छुआ-छूत का भेदभाव भी मिटेगा। इससे लोगों के हृदय में आध्‍यात्‍म की ओर जाने की प्रेरणा मिलेगी और हर व्‍यक्ति का भगवान के प्रति विश्वास और दृड़ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+