Bageshswar Dham के धीरेंद्र शास्त्री ने अब इस समाज के आराध्य को बताया कुकर्मी, Video Viral
मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। हैहयवंशी क्षत्रिय समाज के आराध्य पर टिप्पणी को लेकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर हैं।

Bageshswar Dham Dhirendra Shastri: कभी राजस्थान के उदयपुर तो मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपने बयानों को लेकर घिर चुके बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक और बयान ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया हैं। उन्होंने हैहयवंशी समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर सहस्त्रबाहू महाराज पर टिप्पणी की।
सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें धीरेंद्र शास्त्री ब्राह्मण और क्षत्रियों का जिक्र करते हुए हैहयवंशी समाज के आराध्य को कुकर्मी और स्त्रियों पर बलात करने जैसी बाते कहते नजर आ रहे हैं।
समाज के लोगों ने धीरेन्द शास्त्री का जब यह वीडियो देखा और सुना तो उन्होंने आपत्ति जताई हैं। अखिल भारतीय हैहयवंशी क्षत्रिय समाज ने पंडितजी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकर ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया हैं। सार्वजनिक रूप से माफी न मांगने की दशा में देशभर में FIR दर्ज कराने की बात कही हैं।
Recommended Video
Viral Video में ये कहा
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि क्षत्रिय पृथ्वी से 21 बार विहीन हुए, लेकिन वह फिर आए कहां से ? इस पर चर्चा जरुरी है। भगवान परशुराम क्षत्रियों के विरोधी नहीं थे। भगवान परशुराम तो पापचारी, अत्याचारी के विरोधी थे। आताताई का वध करना अधर्म नहीं है।

हैहयवंश का राजा कुकर्मी, अत्याचारी और बलात करने वाला?
सहस्त्रबाहु महाराज का जिक्र करते हुए पंडित शास्त्री बोले कि हैहय वंश का राजा बड़ा ही कुकर्मी, साधुओं पर अत्याचार करने वाला, स्त्रियों पर बलात करने वाले थे. ऐसे आतताइयों के खिलाफ भगवान परशुराम ने फरसा उठाया। शास्त्र में कहा है कि साधु का काम ही है कि दुष्टों को ठिकाने लगाते रहना। इसलिए उन्होंने हैहयवंश के राजाओं को मारना प्रारंभ किया था।
राजस्थान में दर्ज हो चुकी FIR
यह पहला मौका नहीं है जब अपने बयानों को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री विवादों में घिरे। इससे पहले राजस्थान में आयोजित एक धर्म सभा में भड़काऊ बयान देने के आरोप में FIR दर्ज हुई। हालांकि हाईकोर्ट से किसी भी तरह की कार्रवाई न करने का स्टे मिला हुआ हैं। उसके बाद एमपी के जबलपुर में शिर्डी के साईंबाबा को लेकर बयान दिया था। कहा था कि साईं बाबा संत फ़कीर हो सकते है लेकिन भगवान नहीं माना जा सकता। जब बवाल बढ़ा तो धीरेंद्र शास्त्री को माफी माँगना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications