अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा से पहले नरसिंहगढ़ के बाजारों में रौनक, जगह-जगह बिक रहे भगवा झंडे
अयोध्या मे 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह है। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में दीपावली सा माहौल है। यहां के हर चौक चौराहे पर भगवा पताका लगाए गए हैं।
MP News: मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ जिले में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चलते बाजारों में 'जयश्रीराम' लिखे झंडे और पताकों की भारी डिमांड देखी जा रही है। ऑर्डर के बावजूद निर्माता और विक्रेता पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।
22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस अवसर से पहले मंदिर, बाजार, गली, सड़क, मोहल्ले, कॉलोनी और सोसायटी को भगवा झंडी पताकों से पाटा जा रहा है। सामाजिक और धार्मिक संगठन कई सार्वजनिक कार्यक्रम कर रहे हैं। कार्यक्रमों में झंडे-झंडियों से सजावट होगी। इस उत्सव को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

आम तौर पर कपड़ों का व्यापार जनवरी में ठंडा रहता है। मगर, राम मंदिर उद्घाटन की वजह से इस साल पौष में काफी काम आया है। दिन-रात झंडे बनाए जा रहे हैं। झंडा का व्यापार करने वाले प्रदीप गुप्ता ने वन इंडिया हिंदी को जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक जय श्री श्याम, राधे-राधे, जय श्री राधे, जय माता दी के झंडे और पताकों की अधिक डिमांड थी।
मगर, जब से 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन की घोषणा हुई है। तब से जय श्री राम लिखे झंडे की मांग में तेजी आई है। अब दूसरे नारों के झंडे-पटकों के ऑर्डर 22 जनवरी के बाद पोस्टपोन कर रहे हैं। काम इतना एडवांस आ रहा है कि अगले मंगलवार तक की प्रोडक्शन बेच चुका है। झंडों से अधिक पटकों का ऑर्डर है। किसी को यदि 500 पटके चाहिए, तो 200-250 झंडे की डिमांड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications