मध्य प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

औरंगाबाद हादसा : शहडोल के अंतौली में पहुंचेंगे 9 शव, सबको रुला रही दीपक की यह आखिरी बात

Google Oneindia News

शहडोल। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 8 मई 2020 की तड़के एक रेल हादसे ने मध्य प्रदेश के शहडोल और उमरिया के लोगों को कभी नहीं भूलने वाला गम दे दिया। औरंगाबाद में करमाड स्टेशन के पास पटरियों पर सो 16 मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। लॉकडाउन में पैदल ही अपने घर के लिए रवाना हुए थे। 40 किलोमीटर चलने के बाद मजदूर पटरियों पर सो रहे थे।

शहडोल जिले के अंतौली गांव के रहने वाले थे मृतक

शहडोल जिले के अंतौली गांव के रहने वाले थे मृतक

मृतकों में 9 लोग मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के अंतौली गांव के रहने वाले हैं। एक साथ सभी के शव गांव पहुंचेंगे। हादसे की सूचना पर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा पड़ा है। घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं। उधर, मध्य प्रदेश सरकार ने मजदूरों के शव लाने के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था करवाई है, जो जबलपुर रेलवे स्टेशन तक आएगी। फिर यहां से वाहनों के जरिए मजदूरों के शव उनके घर भेजे जाएंगे। यह ट्रेन औरंगाबाद से 8 मई को शाम 7 बजे रवाना हुई।

बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने करवाई बहू की दूसरी शादीबेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने करवाई बहू की दूसरी शादी

कुछ साल पहले हुई थी दीपक की शादी

औरंगाबाद रेल हादसे में मारे गए दीपक के भाई ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दीपक की कुछ साल पहले शादी हुई थी। एक बच्चा है। हादसे से कुछ समय पहले दीपक को अपने भाई के पास फोन आया था। उसने बताया था कि वह पैदल ही घर के लिए निकल चुका है। भुसावल से कोई ट्रेन की व्यवस्था होगी। उसी में सवार होकर घर आ रहा हूं। दूसरे ही दिन अन्य मजदूरों के दीपक की भी मौत की खबर आ गई और अब उसका शव पहुंच रहा है।

औरंगाबाद रेल हादसे के मृतक

1. धन सिंह गोंड़ जिला शहडोल
2. निरवेश सिंह गोंड़ जिला शहडोल
3. बुद्धराज सिंह गोंड़ जिला शहडोल
4. अच्छे लाल सिंह जिला उमरिया
5. रबेन्द्र सिंह गोंड़ जिला शहडोल
6. सुरेश सिंह कोल जिला शहडोल
7. राजबोहरम पारस सिंह जिला शहडोल
8. धर्मेन्द्र सिंह गोंड़ जिला शहडोल
9. बिगेंद्र सिंह चैन सिंह जिला उमरिया
10. प्रदीप सिंह गोंड़ जिला उमरिया
11. सन्तोष नापित
12. बृजेश भईयादीन जिला शहडोल
13. मुनीम सिंह शिवरतन सिंह जिला उमरिया
14. दयाल सिंह जिला शहडोल
15. नेमशाह सिंह जिला उमरिया और
16 दीपक सिंह अशोक सिंह गोंड़ जिला शहडोल

Comments
English summary
Aurangabad Train Accident : body of migrant laborers will reach in village Today
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X