Gwalior: रेप में असफल हुए तो ट्रेन से नीचे फेंका, मदद के लिए महिला को 5Km गोद में उठाकर चला युवक
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास सूरत एक्सप्रेस में कुछ मनचले दबंग युवकों द्वारा एक बेहद ही घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। इन हैवानों ने ट्रेन में सफर कर रही एक महिला के साथ पहले तो दुष्कर्म का प्रयास किया और असफल होने पर उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया। यही नहीं, विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथी को भी ट्रेन से नीचे धकेल दिया। पूरी रात दोनों बुरी हालत में जंगल के बीच घायल अवस्था में पड़े रहे। सुबह ग्रामीणों द्वारा इन्हे अस्पताल पहुंचाया गया, तब जाकर घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
लखनऊ से सूरत जा रही थी महिला
बता दें कि झारखंड के पलामू शहर में चटकऊ गांव निवासी 22 वर्षीय युवक एक कंपनी में प्राइवेट कर्मचारी है। वह किसी काम से अपनी रिश्तेदार 32 वर्षीय महिला के साथ लखनऊ आया था। लखनऊ के बाद उनका गुजरात जाने का प्लान था। जिसके चलते वह सूरत एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हो गए। रात करीब 10 बजे जब ट्रेन ग्वालियर पहुंची और कुछ ही देर में वहां से निकल भी गई। लेकिन ग्वालियर स्टेशन से महज 15 किलोमीटर निकलने के बाद ही तीन मनचले युवक उनके सामने आकर बैठ गए।

ट्रेन में मनचलों की हैवानियत
इसके बाद उन हैवानों की नजर इन दोनों पर पड़ गई। महिला ने अपने साथ उस रात हुई हैवानियत के बारे में बयां करते हुए बताया कि पहले तो वो बदमाश केवल घूर रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हरकतें बढ़ती ही गई। उन्होंने महिला को अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। चूंकि बदमाश ज्यादा संख्या में थे इसलिए मुकेश और उसकी साथी महिला ने चुप्पी साध ली, जिससे बदमाशों की हिम्मत और बढ़ गई।
फोटो खींचने लगे, वीडियो भी बनाया
इसके बाद ट्रेन में पीड़ित महिला के साथ अभद्रता कर रहे बदमाशों ने अब अपनी हदें पार करना शुरू कर दिया। वे तीनों महिला के फोटो खींचने लगे। वीडियो भी शूट किए। जब मुकेश ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच में आई महिला को भी बदमाशों ने पीटा। गुंडागर्दी होते देख वे दोनों सीट छोड़कर ट्रेन के गेट के पास आकर खड़े हो गए।

रेप करने का प्रयास, ट्रेन से फेंका
लेकिन बदमाशों का मन अभी भरा नहीं था। वो उनका पीछा करते हुए उसी गेट पर पहुँच गए जहां महिला और उसके साथी खड़े थे। फिर उन्होंने महिला की साड़ी खींची और उससे रेप करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने महिला और मुकेश को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
गोद में लेकर महिला को भटकता रहा युवक
वहीं पीड़ित मुकेश ने बताया कि ट्रेन से हम जहां गिरे, वहां सख्त जमीन थी। जिस वजह से उन्हें काफी चोटें आईं। लेकिन जैसे-तैसे मुकेश ने महिला को उसी के फटे कपड़ों में लपेटा और घायल महिला को गोद में लेकर सुरक्षित आसरे की तलाश में जंगल से निकलना शुरू किया। करीब 20-25 मिनट चलने के बाद वो एक गाँव में पहुंचा और लोगों से मदद की गुहार लगाई। लेकिन कोई भी मदद करने को तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद वो महिला को लेकर बारिश में भीगता हुआ सड़क पर चलता रहा।

5 KM बाद मिली मदद
देर रात करीब 5 किलोमीटर पैदल चलने के बाद वो एक और गांव में पहुंचा जहाँ उसे एक मकान में बुजुर्ग दंपती जागते मिले। मुकेश से दंपती ने सबसे पहले नाम-पता पूछा और फिर महिला से रिश्ता। उसकी हालत देखकर दंपती ने सहानुभूति दी। सुरक्षित होने का भरोसा दिलाया। महिला के शरीर पर चोटों को देखा और पहनने के लिए साफ कपड़े दिए। एंबुलेंस बुलाकर हॉस्पिटल पहुंचाया। अस्पताल में 10 घंटे तक चले इलाज के बाद महिला को होश आ पाया।
झारखंड की रहने वाली है पीड़िता
होश आने के बाद महिला ने बताया कि घटना के दौरान लगभग 60 अन्य यात्री सफर कर रहे थे, लेकिन किसी ने आगे आकर मदद नहीं की। अपने बारे में जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि उसके पति और चार बच्चे झारखंड में ही रहते हैं। वह अपने रिश्तेदार मुकेश के साथ लखनऊ आई थी। जहां से गुजरात जाने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन था। गाड़ी छूट जाने के कारण मजबूरी में सूरत एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रही थी। बदमाशों ने रेप की कोशिश की। विरोध करने पर चलती ट्रेन से जंगल में फेंक दिया।
ऐसा था बदमाशों का हुलिया
महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि हालाँकि बदमाशों के साथ कुछ और लडके भी थे, लेकिन ये तीन ही छेड़छाड़ और बदतमीजी कर रहे थे। तीनों की कद-काठी सामान्य थी। हाइट लगभग 5 फीट 7 इंच होगी। दो लोग पतले, एक मोटा था। एक के चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी और वही ज्यादा अभद्रता कर रहा था। महिला ने कहा कि उनको देखेंगे तो पहचान लेंगे। उन्होंने बताया कि बदमाशों को देखकर लग रहा था कि उनके पास हथियार भी होंगे, हालांकि उन्होंने निकाले नहीं।
पुलिस जांच में जुटी, जल्द होंगे गिरफ्तार
एसएसपी ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल ने इस पूरी घटना पर कहा है बताया कि वारदात गंभीर है और मामले की जांच एसडीओपी डबरा और थाना प्रभारी बिलौआ के नेतृत्व में बनाई गई टीम को सौंपी गई है। स्टेशन से लेकर घटना स्थल तक के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल टॉवर्स पर एक्टिव फोन नंबर्स की डिटेल भी मंगाई गई है। जिससे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर महिला से आरोपी की शिनाख्त कराई जा सके। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications