MP News: रायसेन में ड्यूटी के दौरान एएसआई फूल सिंह उइके को आया हार्ट अटैक, बेटी की गोद में तोड़ा दम

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यातायात थाने में तैनात एएसआई (सहायक उप निरीक्षक) फूल सिंह उइके की सोमवार सुबह ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि उन्हें ड्यूटी के दौरान घबराहट और उल्टियां होने लगीं। तुरंत ही उन्होंने अपनी बेटी पलक उइके को फोन किया। बेटी और थाने के स्टाफ ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में ही उन्होंने बेटी की गोद में दम तोड़ दिया।

cASI Phool Singh Uikey suffered a heart disease while on duty in Raisen died in his daughter s lap

डॉक्टर ने पुष्टि की हार्ट अटैक से मौत

जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ आकाश चतुर्वेदी ने एएसआई की हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस विभाग ने एएसआई का पार्थिव शरीर उनके गृह जिले बैतूल के खंजनपुर गांव रवाना कर दिया है।

नाइट ड्यूटी के बाद सुबह बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, एएसआई फूल सिंह उइके रायसेन यातायात थाने में पिछले 4 साल से तैनात थे। रविवार रात उनकी नाइट ड्यूटी थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे थाने में ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घबराहट और उल्टियां होने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी बेटी पलक को फोन कर सूचना दी।

बेटी ने पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया, रास्ते में टूटी सांसें

पलक फौरन थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों की मदद से अपने पिता को निजी अस्पताल ले गई। अस्पताल में पल्स न मिलने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेटी पलक ने बताया कि उनके पिता को पहले से हार्ट की कोई बीमारी नहीं थी, हालांकि वे डायबिटीज के मरीज थे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही फूल सिंह उइके ने बेटी की गोद में दम तोड़ दिया।

ASP ने परिजनों से की मुलाकात, दी सांत्वना

घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) कमलेश कुमार खुरपुसे जिला अस्पताल पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। उन्होंने एएसआई की बेटी को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग इस दुख की घड़ी में उनके साथ है।

पत्नी का पहले ही हो चुका है निधन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई फूल सिंह उइके मूल रूप से बैतूल जिले के खंजनपुर गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। पत्नी का 8 साल पहले कैंसर के कारण निधन हो गया था। बेटी पलक रायसेन में उनके साथ ही रह रही थी।

पुलिस विभाग की ओर से एक लाख रुपए की सहायता

यातायात थाना प्रभारी लता मालवीय ने बताया कि एएसआई उइके के निधन के बाद पुलिस विभाग की ओर से परिजनों को तत्काल एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। इसके अलावा विभागीय प्रक्रिया के तहत अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।

ड्यूटी के दौरान दूसरी मौत

बता दें कि इससे पहले भी इंदौर में होली के मौके पर ड्यूटी कर रहे इंस्पेक्टर संजय पाठक की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। संजय पाठक की ड्यूटी 14 मार्च को बेटमा में लगी थी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई थी।

पुलिस बल में शोक की लहर

लगातार ड्यूटी के दबाव और तनाव के बीच पुलिसकर्मियों के बीच इस तरह की घटनाओं ने विभाग में चिंता बढ़ा दी है। फूल सिंह उइके की मौत के बाद रायसेन पुलिस बल में भी शोक का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+