दावेदारों ने तोड़ा रिकॉर्ड...अशोक नगर जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव के लिए 50 दावेदारों ने भरा फॉर्म

Ashok Nagar News: अशोक नगर जिला पंचायत मे खाली हुए एक वार्ड के सदस्य के चुनाव के लिए दावेदारों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

स्थिति यह है कि अभी तक 53 दावेदार रुपए जमा करके रसीद बनवा चुके है एवं 50 दावेदारों ने रिटर्निग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना फॉर्म भर दिया है। हालत यही रही और सभी चुनाव लड़े तो निर्वाचन आयोग को यहां 4 ईवीएम मशीन लगानी पड़ेगी।

District Panchayat Election

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 5 के सदस्य जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के विधायक चुने जाने के बाद अब यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद के साथ-साथ जिला पंचायत का वार्ड 5 रिक्त हो गया है। जहां पर निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा की है। ऐसे में अब निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 को भरने के लिए सदस्य का चुनाव हो रहा है।

इसके लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक 53 दावेदारों ने निर्धारित शुल्क जमा करके चुनाव लड़ने रसीद बनबा कर नामांकन फार्म लिए है। वही नामांकन फार्म के अंतिम दिन 50 अभ्यर्थी अपने नामांकन फार्म जमा करने रिटर्निंग ऑफिस पहुंचे।

बड़े नेताओं के परिजनों ने भी भरा फॉर्म, अध्यक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाएगा इस वार्ड का चुना हुआ सदस्य-

11 सदस्यीय पंचायत में अभी 10 सदस्य हैं जिनमें भाजपा समर्थित चार और कांग्रेस समर्थित पांच सदस्य हैं। जिला पंचायत का अध्यक्ष बनने 6 सदस्य चाहिए। ऐसे मे इस वार्ड से चुने जाने वाले सदस्य की अध्यक्ष चुनने में अहम भूमिका होगी। इससे विधायक के भाई -भतीजा एवं पूर्व निगम उपाध्यक्ष व उनकी पत्नी सहित जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पति एवं कई नेता व उनके परिजन इस चुनाव मैदान में है। क्योंकि कई नेता यहां अपने परिजनों को चुनाव लड़ा कर अध्यक्ष बनाने की योजना में है ।

प्रत्येक मतदान केंद्र पर 4 वैलिड यूनिट से होगा मतदान-

जिले में पहली बार किसी चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। क्योंकि अभी तक किसी भी बड़े या छोटे चुनाव में एक ही पद के लिए इतने चुनाव लड़ने बाले अभ्यर्थी सामने नहीं आए हैं। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक एक बैलट यूनिट में 16 अभ्यर्थी दर्ज रहते हैं लेकिन यदि सभी 50 दावेदारों ने चुनाव लड़ा तो चार वैलिड यूनिट प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगानी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+