मध्यप्रदेश निकाय चुनावों में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने 7 नगर पालिकाओं में चुनाव लड़ने का किया ऐलान

मध्यप्रदेश निकाय चुनावों में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने 7 नगर पालिकाओं में चुनाव लड़ने का किया ऐलान

भोपाल, 09 जून: मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव में भी अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चुनाव लड़ेगी। एआईएमआईएम के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार (09 जून) को ऐलान किया है कि इंदौर, भोपाल, जबलपुर, खरगोन, बुरहानपुर, रतलाम और खंडवा नगर पालिकाओं सहित मध्य प्रदेश के 7 नगर पालिकाओं में निकाय चुनाव लड़ेगी।

Asaduddin Owaisi

जानिए कब होंगे मध्य प्रदेश निकाय चुनाव

-मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार (08 जून) को कहा कि मध्य प्रदेश में 16 नगर पालिका निगमों, 99 नगर पालिका परिषदों और 298 नगर परिषदों सहित 413 नगर पालिकाओं के लिए चुनाव होंगे। एसईसी के एक अधिकारी ने कहा, चुनाव हालांकि, केवल 347 स्थानीय निकायों में दो चरणों में आयोजित किया जाएगा और बाकी में बाद में आयोजित किया जाएगा।

-पहले चरण में 6 जुलाई को 133 स्थानीय निकायों में मतदान होगा। 13 जुलाई को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में राज्य भर की 214 नगर पालिकाओं के लिए मतदान होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के विपरीत ये चुनाव पार्टीवार होंगे।

-पहले चरण की मतगणना 17 जुलाई और दूसरे चरण की 18 जुलाई को होगी। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान के लिए कुल 19,977 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। कुल 30,761 ईवीएम लगाए जाएंगे।

-मध्य प्रदेश नगर पालिकाओं चुनावों में 17,54,236 महिलाओं, 78,68,406 पुरुषों और 1,096 अन्य श्रेणी के मतदाताओं सहित कुल 1,53,23,738 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

-नामांकन प्रक्रिया की अधिसूचना 11 जून को जारी की जाएगी और पर्चा भरने की आखिरी तारीख 18 जून है। आवेदनों की जांच 20 जून को की जाएगी और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 22 जून है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+