Amrit Bharat Yojana: एयरपोर्ट की तर्ज विकसित होंगे सागर-बीना स्टेशन, मॉल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी
सागर और बीना के रेलवे स्टेशनों की 2.50 करोड़ रुपए से सूरत बदलने वाली है। केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना में इन्हें शामिल किया गया है। स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने डीपीआर तैयार की जा रही है।

Amrit Bharat Yojana: बीना रेलवे स्टेशन और सागर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर इनकी डीपीआर तैयार कर रेलवे मुख्यालय को भेजी जा रही है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो आगामी सालों में एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशन दिखेंगे व सुविधाएं मिलेंगी। एक बात और तय है कि जैसे भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह तैयार कर निजी हाथों में सौंपा गया है, वैसे ही बीना-सागर स्टेशन लग्जरी होने के बाद यहां कदम रखने वाले लोगों को अपनी जेब ढीली करनी होगी।

मप्र के सागर सहित बीना स्टेशन रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर इनको आधुनिक लुक दिया जाएगा तो यहां एयरपोर्ट की तरह तमाम तरह की लग्जरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक बीना स्टेशन के लिए 125 तो सागर स्टेशन के लिए 100 करोड रुपए के कार्यों की डीपीआर तैयार कर रेलवे मुख्यालय को भेजी जा रही है। इन्हें ईईपीएस मॉडल के तहत विकसित करने के प्लान पर काम शुरु होने जा रहा है। दरअसल रेलवे के नए बजट में डब्लूसीआर के रेलवे स्टेशनों को रिनोवेशन के साथ नए तरीके से तैयार किया जा रहा है, जिसमें सागर-बीना का स्टेशन भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में रेल मंत्रालय द्वारा भोपाल मंडल के तहत आने वाले हबीबगंज स्टेशन को यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया था। हालांकि ये और बात है कि इन सुविधाओं के लिए यात्रियों से कई तरह के शुल्क वसूले जाने लगे हैं।
Recommended Video

क्या-क्या कार्य होंगे फिलहाल तक यह तय नहीं
रेलवे सूत्रों के अनुसार अमृत भारत योजना के तहत किस-किस तरह के कार्य डीपीआर में शामिल किए गए हैं या शामिल किए जा रहे हैं, कहां-कहां क्या-क्या सुविधाएं विकसित होंगी। किस स्तर का काम होगा, इसको लेकर स्थानीय अधिकारियों को कोई खास जानकारी नहीं है। इसके लिए विभाग की टेक्नीकल टीम काम कर रही है। हालांकि महानगरों के रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर यहां कामर्शियल स्पेश अर्थात मॉल की तर्ज पर व्यावसायिक स्थल विकसित किया जा सकता है।
सांसद ने अधिकारियों संग प्लान को समझा
सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने दो दिन पहले बीना रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के साथ बैठक का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले कार्यों की रुपरेखा पर चर्चा की थी। यहां होने वाले विकास कार्यों जिसमें मसलन पार्किंग व्यवस्था, वेटिंग रूम को आधुनिक बनाने से लेकर जो प्रपोजल मुंबई मुख्य कार्यालय भेजा गया है, उसकी जानकारी ली।












Click it and Unblock the Notifications