Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: 'अम्मा का पक्का घर बनेगा' सिवनी में बुजुर्ग महिला को गले लगा कर भावुक हुए CM शिवराज, Video

MP News:

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी अनुसार सिवनी जिले में मुख्यमंत्री शिवराज रोड शो के दौरान लोगों से मुलाकात करते हुए गुजर रहे थे। तभी सड़क किनारे झोपड़ी में रह रही एक आदिवासी महिला फूलों की माला लिए उनका स्वागत करने के लिए खड़ी थीं।

मुख्यमंत्री बूढ़ी महिला को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने बूढ़ी महिला को गले से लगाकर कहा कि अम्मा का पक्का घर बनेगा। वहीं हाल ही में जिला प्रशासन पर इस बूढ़ी अम्मा का घर ढंकने के आरोप लगे थे।

Shivraj Singh Chouhan,

Recommended Video

    MP News: 'अम्मा का पक्का घर बनेगा' सिवनी में बुजुर्ग महिला को गले लगा कर भावुक हुए CM शिवराज
    एमपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा राजनीतिक दल सभी विधानसभा क्षेत्रों के लगातार दौरे कर रहे हैं। 19 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास पर्व के अंर्तगत सिवनी पहुंचे। इस बीच बेहद भावुक करने वाला वीडियो देखने को मिला‌। जब मुख्यमंत्री रोड शो के दौरान जनदर्शन करते हुए एक बस्ती से गुजरे तो सड़क किनारे झोपड़ी में रह रही एक आदिवासी बूढ़ी महिला सोनवती कूड़ोपे फूलों की माला लिए बेटे समान सीएम शिवराज का स्वागत करने के लिए खड़ी थीं। शिवराज भी बूढ़ी महिला को देख भावुक हो गए और बुजुर्ग अम्मा को गले से लगा लिया। झोपड़ी को देखकर बोले अम्मा का पक्का घर बनेगा और कलेक्टर को उन्हें पट्टा देने और फिर घर स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

    गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के आगमन से पहले रोड शो की तैयारियां की जा रही थीं। इस रोड शो वाली सड़क पर पक्के घरों के बीच आदिवासी महिला सोनवती का कच्चा घर बना हुआ था। इस घर को प्रशासन ने हरे कपड़े से ढंक दिया था। जिससे कि उस घर में किसी की नजर न जाए। इस दौरान महिला की बेटी ने मकान ढंकने से मना किया तो प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा था कि रोड शो के बाद इसे हटा देना। इसकी खबर लगते ही स्थानीय विधायक दिनेश राय ने तत्काल कपड़ा हटाने के आदेश किए। इसके बाद नगरपालिका के सीएमओ ने भी स्वीकार किया कि कुछ अधिकारियों से यह गलती हो गई थी। फिर बुजुर्गा अम्मा के मकान से कपड़ा हटाया गया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+