छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को जीत के लिए अमित शाह कैलाश विजयवर्गीय के साथ मिलकर तैयार कर गए रणनीति
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के गद्दार नेता कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा को ढहाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार की देर रात और बुधवार की सुबह तक कार्यकर्ताओं से चर्चा करते रहे। बताया जा रहा है कि शाह ने इस दौरान एक विशेष निर्णायक रणनीति तैयार की है।
बता दे छिंदवाड़ा सहित प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। शाह ने यहां पर कई नेताओं से बातचीत की। वहीं जिला कोर ग्रुप की बैठक भी उन्होंने ली। इस दौरान उन्होंने अपनी रणनीति के तहत इस सीट पर 27 साल बाद फिर से भाजपा की जीत कैसे हो, इसे लेकर टिप्स दिए।

बताया जा रहा है कि उन्होंने यह भी साफ कर दिया की लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का कौन सा नेता क्या कर रहा है, इसकी पूरी जानकारी उनके पास आ रही है। चुनाव के बाद बहुत कुछ तय किया जाएगा। सुबह वे ऊंटखाना स्थित राम मंदिर के दर्शन करने रवाना हुए वह करीब 13 घंटे छिंदवाड़ा में रहे।

अमित शाह रात में करीब 8:30 बजे छिंदवाड़ा पहुंचे थे यहां से उन्होंने करीब 1 घंटे रोड शो किया। इसके बाद में एक निजी होटल में आ गए यहां पर देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा। उन्होंने यहां के पूर्व विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह के अलावा चौरई के पूर्व विधायक रमेश दुबे, सौसर के पूर्व विधायक नाना भाऊ मोहोड सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की दौरान उन्होंने तीनों को उनके अपने-अपने क्षेत्र में पूरी ताकत के साथ भाजपा उम्मीदवार के लिए अंतिम दो दिन और काम करने को कहा है। वहीं शाह ने जिला कोर ग्रुप की बैठक ली और चुनाव का पूरा अपडेट लिया इस दौरान उन्होंने इस यह साफ कर दिया कि चुनाव में कि भाजपा के नेता की क्या भूमिका रही, उन्होंने चुनाव में क्या किया, चुनाव के बाद उनके बारे में भी तय किया जाएगा।
सुबह शाह ने रामनवमी के अवसर पर यहां के प्रसिद्ध भगवान श्री राम के मंदिर में दर्शन किए हुए यहां के ऊंटखाना क्षेत्र में स्थित राम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए थे जहां सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित थे इसके बाद वे यहां से रवाना हो गए।












Click it and Unblock the Notifications