बीजेपी MLA ने कहा- मध्य प्रदेश में USA जैसी सड़कें बनाने में लगेंगे 10 साल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अमेरिका में दिए अपने अजीबो-गरीब बयान के साथ किरकिरी का सामना करना पड़ रहा है। शिवराज सिंह के उस बयान की ना केवल विपक्ष बल्कि खुद बीजपी के विधायक अलोचना कर रहे हैं। शिवराज सरकार के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री व भाजपा विधायक सरताज सिंह का कहा है कि सड़कों के मामले में मप्र में प्रगति हुई है, इसलिए इसी अतिउत्साह में मुख्यमंत्री अमेरिका में इस तरह की कह गए। सरताज सिंह के मुताबिक एमपी को अमेरिकी सड़के स्तर तक पहुंचने के लिए कम से कम 10 साल लगेंगे।

shivraj

भाजपा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयान में सड़कों के हालत में हो रहे सुधार का गर्व झलकता है। प्रदेश में कांग्रेसी नेता लगातार शिवराज के उस बयान का विरोध जता रहे हैं। उस पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अरुण यादव हिंदी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से अनुरोध कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का राजनायिक वीजा समाप्त किया जाए।

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस को दिग्विजय सिंह के शासन काल की सड़कें याद करनी चाहिए। तब सड़को की हालत कितनी खराब थी। आज मप्र की मुख्य सड़कें विश्व स्तरीय हैं। शिवराज सिंह के उस वीडियो के तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। अपने पुराने बयान पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश की नई सड़कें विश्वस्तरीय हैं, न कि प्रदेश की हर सड़क। इसमें गलत क्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+