अमरवाड़ा उपचुनाव में नुकसान के बाद भी कैसे जीती भाजपा, विधायक कमलेश शाह को 26 हजार वोटों का घाटा

Amarwada by-election 2024: छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज किया। हालांकि पिछले 7 महीने में इस सीट पर कमलेश शाह को 26 हजार वोटों का नुकसान हुआ। सात माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर कमलेश शाह को 1 लाख 9765 वोट मिले थे। तब उन्होंने चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था।

अमरवाड़ा विधानसभा के चुनाव में भले ही भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला हो, लेकिन इस उपचुनाव में कांग्रेस सात महीने में ही जबरदस्त पिछड़ गई। उससे इस सीट पर सबसे ज्यादा घाटा हुआ है।

Amarwada by-election How BJP won despite loss Kamlesh Shah got votes

7 महीने पहले कांग्रेस को जो वोट मिले थे, उसके मुकाबले में उसे इस उपचुनाव में 30,000 वोट कम मिले है। जबकि कमलेश शाह और भाजपा भी वोट पाने के मामले में नुकसान में रही। यहां से वोट पाने में सबसे ज्यादा फायदा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को हुआ है। कमलेश शाह यहां से 3027 वोटों से चुनाव जीते है, लेकिन वह 26,660 वोट के नुकसान में रहे।

नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से 1 लाख 9765 वोट मिले थे। तब उन्होंने चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। जबकि अभी हुए चुनाव में उन्हें 83105 वोट मिले यानी वह 26,660 वोटो के नुकसान में रहे। कमलेश शाह इस सीट से 2013 से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। उन्हें सबसे ज्यादा वोट 2023 के चुनाव में मिले थे इससे पहले साल 2018 के चुनाव में उन्हें 71 हजार 662 वोट मिले थे। जबकि साल 2013 के चुनाव में उन्हें 55,684 वोट मिले थे। खास बात यह है कि अमरवाड़ा की वह अजय नेता है, जो लगातार चारों चुनाव जीते हैं।

भाजपा को भी हुआ नुकसान

भाजपा यहां से चुनाव जीत गई लेकिन 7 महीने के अंतर में उसके वोट बैंक में काम नंबर आए हैं। नवंबर 2023 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोनिका शाह भट्टी को यहां से 84,679 वोट मिले थे। जबकि इस बार भाजपा को यहां से 83,105 वोट मिल सके। भाजपा को यहां पर डेढ़ हजार वोटो का नुकसान हुआ है।

जीजीपी रही फायदे में

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उपचुनाव में फायदे में रही। 2023 1 नवंबर में हुए चुनाव से उसे करीब 10000 से ज्यादा वोटो का फायदा हुआ है। दोनों ही चुनाव में उम्मीदवार देवी राम भलावी ही थे। उन्हें 7 महीने पहले यहां से 18231 वोट मिले थे, जबकि इस उपचुनाव में उन्हें 28723 वोट मिले। यानी वे 10 हजार 492 वोट बढ़ाने में सफल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+