MP के हरदा में Love Jihad का आरोप, ट्रेन से कटकर जान देने वाली पीड़िता केस ने पकड़ा तूल, बंद का ऐलान
Love jihad: मध्य प्रदेश के हरदा में सामने आए लव जिहाद के मामले ने तूल पकड़ लिया हैं। आरोपी पर अश्लील फोटो वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप हैं। जिससे परेशान युवती ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दीं। आक्रोशित समाज के लोगों ने धरना भी दिया।
हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने साजिद अंसारी नाम के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। लेकिन मृतक युवती के समाज और शहर के लोग गुस्से में हैं। साजिद को फांसी की सजा दिए जाने की मांग रहे हैं।

अघोषित तौर पर हरदा बंद रहा और मंगलवार को भी समाज के सभी वर्ग ने बंद का ऐलान किया हैं। ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने वाली युवती के मामले में मुख्य आरोपी साजिद अंसारी का घर तोड़ने, लव जिहाद की धारा बढ़ाने और इस षडयंत्र में शामिल अन्य लोगों को आरोपी बनाने की मांग को लेकर सर्व हिंदू समाज ने प्रदर्शन भी किया।
आरोप है कि मृतका के साथ आरोपी द्वारा शादी का झूठा झांसा देकर प्रेम में फंसाकर रेप किया। फिर उसका वीडियो बनाकर रुपए ऐंठने ब्लैकमेल करने लगा। जिससे परेशान लड़की ने अपनी जान दे दी। आरोपी का घर तोड़ने की भी मांग की जा रही हैं। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार समेत अधिकारी भी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिया गया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आरोपी के घर की रजिस्ट्री की जांच भी की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications