MP News: कृषि मंत्री शिवराज ने किसानों को दी खुशखबरी, बताया-18 जून को पीएम मोदी राशि करेंगे ट्रांसफर
MP News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को काशी में सिंगल क्लिक के माध्यम से देश के 9 करोड़ 3 लाख किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए डालेंगे। इसके साथ ही कृषि सखी योजना में प्रशिक्षण लेने वाली बहनों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यभार संभालने के बाद दिल्ली में अपनी पहली पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि कृषि और किस प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोदी ने सबसे पहले किसान सम्मन निधि की फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं।

काशी में सिंगल क्लिक के जरिए पीएम मोदी 18 जून को 9 करोड़ 3 लाख किसानों के खाते में 20000 करोड़ रुपए की राशि डालेंगे। विकसित भारत के संकल्प का इससे श्रीगणेश होगा। काशी में पीएम के साथ राज्यपाल उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ राज्य के कृषि मंत्री भी शामिल होंगे।
देशभर में यह कार्यक्रम होगा कृषि विज्ञान केदो में यह आयोजन होगा देश में 50 स्थान पर केंद्रीय मंत्री इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। किसानों से संवाद भी करेंगे। मंडियों, ब्लॉक गांवो में 2 करोड़ किसान फिजिकल और वर्चुअली इसमें शामिल होंगे। पीएम का संकल्प 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। जबकि एक करोड़ बन चुकी है। अब 2 करोड़ और जल्द बनाएंगे।

किसने की मदद के लिए किस सखी योजना में 30000 बहनों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं कृषि सखी बन रही हैं। इससे इन्हें ₹80,000 तक की अतिरिक्त आय साल में होगी। इस आयोजन का डीडी, डीडी किसान फेसबुक ट्विटर और अन्य प्लेटफार्म के जरिए प्रसारण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications