Agniveer Bharti Rally में लंबाई बढ़ाने गजब की चीटिंग, आखिरकार पकड़े ही गए, बाहर किया

Agniveer Recruitment Rally सागर में चल रही भर्ती रैली परीक्षा में चयनित होने के लिए कुछ युवा अभ्यार्थी शरीर से छेड़छाड़ कर अपनी लंबाई बढ़ाने के चक्कर में पकड़े गए। उनको रैली से तत्काल बाहर किया गया। कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि कुछ छात्र अपनी लंबाई बढ़ाने के चक्कर में अपने बालों पर अतिरिक्त बाल लगाना एवं पैर के नीचे अतिरिक्त सामान लगाकर लंबाई बढ़ाने पर परीक्षण के दौरान पकड़े गए, जिनको तत्काल रैली से बाहर किया गया।

cheating in agniveer Bharti rally

भोपाल-जबलपुर आर्मी अस्पताल में होगा हेल्थ चैकअप

कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि आज 162 अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी किए। उन्होंने बताया कि अभी तक जो परीक्षार्थी चयनित हुए हैंए उनको भोपाल एवं जबलपुर आर्मी अस्पताल अंतिम चिकित्सा परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा परीक्षण नहीं करवाया जाता। जबलपुर एवं भोपाल में विशेषज्ञों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

hair big lagakar

6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक संचालित होगी भर्ती
अग्निवीर भर्ती रैली सुचारू रूप से आज छटवे दिन भी जारी रही। कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा 6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक संचालित की जा रही है, जिसमें 14 जिलो के लगभग 73 हजार युवा अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्टर दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक तरुण नायक के मार्गदर्शन में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन विधिवत चल रहा है। अग्निवीर भर्ती रैली प्रतिदिन रात 12 बजे के बाद से प्रारंभ होती है।

15 जनवरी 2023 को ग्वालियर में होगी लिखित परीक्षा
कर्नल संतोष कुमार उन्होंने बताया कि रैली में सफल होने वाले युवा अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जा रहे हैं। इनकी परीक्षा 15 जनवरी 2023 को ग्वालियर में आयोजित होगी। इधर अग्निवीर भर्ती रैली में 13 अक्टूबर को मुरैना के 3684 एवं छतरपुर के 2794 कुल 6478 युवा अभ्यर्थी भाग लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+