Panna News: पन्ना में फिर मिला हीरा, और यूं रातों-रात बदल गई गरीब किसान की किस्मत, बना लखपति
Panna News: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक मजदूर किसान की किस्मत रातोंरात बदल गई। मजदूर को खुदाई के दौरान 6 कैरेट का हीरा मिला है। पन्ना को वैसे भी हीरे उगलने वाली धरती कहा जाता है। खुदाई में निकले 6 कैरेट के हीरे की कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
दरअसल, किसान देशराज आदिवासी को पन्ना के खदान क्षेत्र पटी बजरिया में 6 कैरेट 65 सेंट का हीरा मिला है। हीरा मिलते ही किसान और उसकी पत्नी खुशी के मारे झूम उठे, उन्होंने हीरा कार्यालय में नायाब डायमंड जमा करा दिया है।

देशराज आदिवासी पन्ना जिला मुख्यालय से महज 30 किलोमीटर दूर गौरेया ग्राम का रहने वाला है। उसने कुछ महीने पहले ही हीरे की खदान शुरू की थी और उसे अब हीरा मिल गया है।
देशराज ने उस हीरे को हीरा कार्यालय पन्ना में जमा करा दिया है। जिसे आगामी हीरा नीलामी में रखा जाएगा। इस चमचमाते बेशकीमती हीरे की अनुमानित कीमत करीब 30 से 40 लाख रुपये आंकी जा रही है।
हीरा कार्यालय में पदस्थ हीरा पारखी अनुपम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पेशे से किसान देशराज आदिवासी ने हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर पटी क्षेत्र में हीरे की खदान लगाई थी, जिन्हें कुछ दिन पूर्व 1 कैरेट 35 सेंट का हीरा मिला था। जो उन्होंने हीरा कार्यालय में जमा किया था। आज फिर उन्हें 6 कैरेट 65 सेंट का हीरा मिला है,
जिसे हीरा कार्यालय में जमा किया गया है। इसे आगामी हीरा नीलामी में रखा जाएगा और इसकी बोली लगाई जाएगी। खुली बोली में जो राशि आएगी उसमें से करीब 12 प्रतिशत रॉयल्टी व अन्य कर काटकर शेष राशि किसान देशराज आदिवासी को दे दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications