Bhopal News: मुंडन के बाद परिवार में छाया मातम, भोपाल के चौकसे नगर में एक साथ उठी पांच अर्थियां
Bhopal News: राजधानी भोपाल के चौक से नगर स्थित पांडे परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद पूरे मोहल्ले में मातम जैसा माहौल छा गया। कल दोपहर में हुए एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 5 सदस्यों सहित ड्राइवर की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पीएम के बाद कल शाम को ही शव परिजनों को सौंप दिए थे।
बताया जा रहा है कि आज इन सभी का अंतिम संस्कार किया गया। टवेरा गाड़ी में भोपाल की चौक से नगर निवासी पांडे परिवार के सदस्य नर्मदा पुरम में पांच माह के बच्चे का मुंडन कराकर सलकनपुर होते हुए वापस भोपाल लौट रहे थे।

इस दौरान भैरव घाटी के पास उनकी गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके कारण मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों ने नर्मदापुरम के अस्पताल दम तोड़ दिया।
वही 6 परिजन अभी घायल है पांच माह का व्योम जिसका मुंडन हुआ है। वह भी अभी अस्पताल में भर्ती है। परिजनों की देश है कि उसका इलाज जारी है बताया जा रहा है कि इस एक्सीडेंट में राजेंद्र पांडे, शारदा प्रसाद पांडे और ड्राइवर लक्ष्मी नारायण की मौके पर मौत हो गई थी। वही ताई अर्पण, दादी पुष्पलता और मां उषा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर का कहना है कि 5 माह के नवजात बाम को अभी सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उसका इलाज जारी है।












Click it and Unblock the Notifications