बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने करवाई बहू की दूसरी शादी, बेटी मानकर किया कन्यादान
रतलाम। आठ साल पहले जो लड़के घर में बहू बनकर आई वो अब बेटी बनकर विदा हुई। सास-ससुर में बहू को अपने घर से सगी बेटी की तरह ससुराल के लिए विदाई दी। यह शादी मध्य प्रदेश के रतलाम में हुई है।

शादी के तीन साल बाद पति की मौत
दरअसल, रतलाम के काटजू नगर निवासी 65 साल की सरला जैन के बेटे मोहित जैन का आष्टा निवासी सोनम के साथ करीब 8 साल पहले विवाह हुआ था। शादी के 3 साल बाद मोहित कैंसर से पीड़ित हो गया और फिर उसकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद सोनम, बुजुर्ग सास-ससुर के पास बेटी की तरह रहने लगी। सास-ससुर को छोड़कर पीहर जाने की बजाय उनकी सेवा करती रही। बहू सोनम ने सास ससुर को ही माता-पिता मान लिया।

परिजनों से इजाजत लेकर की शादी
सोनम के सामने उसकी पूरी जिंदगी पड़ी थी, जो उसे बिना पति के अकेले बितानी थी। ऐसे में सास ससुर ने बहू को बेटी मानकर उसकी दूसरी शादी करवाने का फैसला लिया। अब नागदा के रहने वाले सौरभ कोलन से उसकी शादी की है। इससे पहले सास ससुर ने सोनम के परिजनों से उसकी दूसरी शादी की इजाजत मांगी।

लॉकडाउन से सादगी से हुई शादी
यूं तो सोनम की शादी परिजनों को नागदा जा करनी थी। योजनानुसार होटल भी बुक हो गया था, लेकिन लॉकडाउन होने से जब दिक्कतें आती दिखीं तो मोहित के मामा ललित कांठेड़ ने प्रशासन से बात की। फिर प्रशासन की अनुमति से लॉकडाउन में अपने ही घर पर ही बहू सोनम की बेटी की तरह शादी करवाई गई।

सास बोलीं-बहू के सामने है पूरी जिंदगी
सास सरला जैन ने बताया कि बहू की शादी इसलिए कराई कि अब हम दोनों पति-पत्नी ही रह गए थे। हमारी उम्र भी हो चली, लेकिन बहू की अभी कम उम्र है। हमारे चले जाने के बाद वह अपनी जिंदगी केले कैसे काटती, इसलिए उसकी दूसरी शादी करवाई है।
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications