MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बारूद फैक्ट्री बनाएगा अदाणी ग्रुप, 10 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

Jabalpur Regional Industry Conclave: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अदाणी ग्रुप करीब 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से बारूद फैक्ट्री बनाएगा। बता दे आज जबलपुर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए देश दुनिया के निवेशक पहुंचे हुए हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर में पांच देशों और नौ राज्यों के करीब 3500 से ज्यादा निवेशक इसमें शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज जबलपुर में इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। निवेशकों में अदाणी ग्रुप के डिफेंस यूनिट देख रहे अशोक वाधवान, एडवांस वेपन इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड के राजेश चौधरी, सैन्य वाहन निगम लिमिटेड के सीएमडी संजय द्विवेदी जैसे बड़े नाम शामिल रहे।

Adani Group will build gunpowder factory in Shivpuri Rs 10 thousand crore will be spent

इस कॉन्क्लेव से मिली जानकारी के अनुसार अदानी ग्रुप शिवपुरी के आसपास करीब 10000 करोड़ रुपए का निवेश करने वाला है। इसे लेकर जमीन भी देख ली गई है यहां गोला बारूद बनाने से जुड़ी यूनिट तैयार की जाएगी। डिफेंस में निवेश करने के लिए प्रदेश सरकार यहां पर 50 एकड़ तक जमीन पर 75% डिस्काउंट देगी।

Adani Group will build gunpowder factory in Shivpuri Rs 10 thousand crore will be spent

मध्य प्रदेश में उद्योग की संभावनाओं को लेकर प्रमुख सचिव उद्योग राघवेंद्र सिंह ने प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रमुख सचिव माइनिंग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग निकुंज श्रीवास्तव ने माइनिंग और आईटी सेक्टर में निवेश की संभावनाओं को लेकर उद्योगपतियों के सामने प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त, भोपाल, ग्वालियर, पीथमपुर, और सागर के लिए भी सरकार डिफेंस कॉरिडोर के साथ निवेशकों को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर सरकार ने निवेशकों को विशेष प्रस्ताव भी पेश किए हैं।

Adani Group will build gunpowder factory in Shivpuri Rs 10 thousand crore will be spent

डिफेंस सेक्टर में निवेश करने वाली किसी भी इंडस्ट्री को 50 एकड़ तक जमीन 75% तक की छूट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, उन्हें एक बड़ा लैंड-बैंक भी प्रदान किया जाएगा। डिफेंस क्षेत्र में प्राप्त की गई जमीन को बेचने पर सब-लीज पर भी छूट दी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+