TV सीरियल की अभिनेत्री 'चाहत पाण्डेय' ने 'AAP' का दामन थामा, दमोह से लड़ेंगी चुनाव

फेमस टीवी सीरियल की अदाकारा व बुंदेलखंड के दमोह की रहने वाली चाहत पाण्डेय (Chahat Pandey) ने राजनीति में अपना पहला कदम बढ़ा लिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ राजनीतिक सफर की शुरूआत कर दी है। चाहत के अनुसार वे नेम, फेम और पैसा छोड़कर राजनीति में आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी जन्मभूमि दमोह और बुंदेलखंड के लिए कुछ करना चाहती हूं।

MP_Actress Chahat Pandey joins AAP

विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले मशहूर टीवी एक्ट्रेस चाहत पाण्डेय (Chahat Pandey) ने राजनीति का रास्ता चुन लिया है। वे कई सीरियल में बेहतरीन ​अभिनय से अपनी पहचान बना चुकी हैं। बावजूद इसके वे अब मध्य प्रदेश में दमोह को अपनी राजनीतिक कर्मभूमि बनाने जा रही हैं। उन्होंने गुरुवार को आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। आप के दिल्ली स्थित कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने मीडिया के सामने चाहत पाण्डेय के पार्टी ज्वाइन करने की घोषणा करते हुए सदस्यता दिलाई।

करियर, नेम, फेम और पैसा छोड़कर राजनीति में आ रही हूं
पार्टी ज्वाइन करने के साथ ही अभिनेत्री चाहत पाण्डेय किसी मंझे हुए राजनेता की तरह बोलती भी नजर आईं। उन्होंने मी​डिया से चर्चा के दौरान कहा कि मेरा सपना एक्टिंग में जाकर अपनी पहचान बनाने का था। जो मैंने पूरा कर लिया है। अब मैं अपने समाज, जन्मभूमि और अपने प्रदेश के लिए कुछ करना चाहती हूं। चाहत ने जानकारी देते हुए कहा कि दमोह जिले में बाल श्रमिक प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। वे दमोह के गरीब, श्रमिक वर्ग के हितों के लिए कुछ अच्छा करना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+