आशुतोषा राणा को ‘रामराज्य’ लेखन के लिए मुम्बई में मिला अखिल भारतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार
दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा को मुंबई में आयोजित गरिमामय समारोह में अखिल भारतीय जीवन गौरव सम्मान प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी पुस्तक ‘रामराज्य' के लिए दिया गया है।

दिग्गज फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा को महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से अखिल भारतीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया है। बता दें कि राणा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनके द्वारा लिखित पुस्तक रामराज्य के लिए प्रदान किया गया है। इसके पूर्व मध्य प्रदेश में भी उनको हिन्दी साहित्य अकादमी का गौरवशाली सम्मान प्रदान किया जा चुका है।
आशुतोष राणा उन बिरले फिल्म अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्हें हिन्दी के साथ-साथ अन्य भाषाओं की फिल्मों में अपने अभिनय और अदाकारी का लोहा मनवाया है। इसके अलावा वे साहित्य, लेखन, गायकी, चिंतक के रूप में भी पहचाने जाते हैं।
Recommended Video
आशुतोष राणा ने खटिया पर बैठकर, बुंदेली अंदाज में किया संवाद
आशुतोष राणा को उनके द्वारा 'रामराज्य' के बेहतरीन और उत्कृष्ट लेखन के लिए मप्र और महाराष्ट्र में अखिल भारतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया है। बीते रोज महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित गरिमामय व भव्य समारोह में उन्हें 'जीवन गौरव सम्मान' से नवाजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications