MP Rain: मध्य प्रदेश में भोपाल समेत इन 15 जिलों में 2 दिन झमाझम बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों मे भारी बारिश होने से बाढ़ आ गया है। शनिवार को भी प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी रहा। आज रविवार को 15 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को जबलपुर,इंदौर समेत प्रदेश के 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में सुबह से कभी झमाझम, कभी रिमझिम बारिश हो रही है। 29-30 जुलाई को तेज बारिश का दौर थम जाएगा, लेकिन 31 जुलाई से फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी शुरू होगी।

MP Monsoon Update

इससे पहले शनिवार को रायसेन, सीहोर, देवास, पचमढ़ी, पन्ना, शाजापुर, विदिशा, आगर-मालवा में बाढ़ जैसे हालत बने। कई गांवों का मुख्यालयों से संपर्क कटा रहा।

मध्यप्रदेश में अब तक मानसून सीजन की 103% बारिश हो चुकी है। 16 इंच के मुकाबले 16.5 इंच यानी 0.5 इंच ज्यादा पानी गिर चुका है। यह औसत बारिश से 3% ज्यादा है। प्रदेश की छोटी नदियां उफान पर हैं, बड़ी नदियों और बांधों में लगातार पानी बढ़ रहा है।

31 जुलाई से बारिश का एक और सिस्टम
मौसम विभाग के जानकारी अनुसार, 'मानसून ट्रफ लाइन ग्वालियर से सीधी होकर जा रही है, जो आगे लो प्रेशर एरिया में मर्ज हो रही है। बंगाल के ऊपर एक लो प्रेशर भी एक्टिव है। आने वाले दिनों में यह आगे बढ़ेगा। मध्य भारत से जैसे ही यह गुजरेगा, मध्यप्रदेश में बारिश का दौर बनेगा।

एक अन्य ट्रफ लाइन भी है, जिसकी एक्टिविटी 31 जुलाई से देखने को मिल सकती है। स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से प्रदेश में फिर भारी बारिश होगी। 29-30 जुलाई को तेज बारिश का अलर्ट नहीं है।'

इस संभाग में सबसे ज्यादा बारिश
मध्यप्रदेश में अब तक सामान्य 16.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो 3% अधिक है। पश्चिमी हिस्से- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल संभाग में एवरेज से 6% ज्यादा पानी गिर चुका है। जबकि पूर्वी हिस्से- रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग में 1% कम बारिश हुई है।

हालांकि, जबलपुर संभाग के जिले- डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। बारिश के मामले में भोपाल संभाग भी आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+