MP: जीजा के साली से थे संबंध, ससुराल वालों को पता चला तो दी ये खौफनाक सजा
अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक शख्स को नंगा कर पूरे गांव में घुमाने का मामल सामने आया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शख्स के अपनी साली से संबंध थे, जिसके चलते उसकी ससुराल वालों ने पहले उसको जमकर पीटा, फिर नंगा कर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वहां खड़ें किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। अब से वीडियो वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र के ऊती गांव का है। बताया जाता है कि युवक मजदूरी करता था। वह कुछ दिन पहले अपनी पत्नी और साली के साथ मजदूरी करने गुजरात गया था। इसी दौरान उसका अपनी साली से संबंध बन गया। गुजरात से वापस आने के बाद दोनों के बीच संबंध की जानकारी उसकी ससुराल के लोगों को हुई।
जीजा और साली के बीच संबंध की जानकारी मिलने के बाद उसकी ससुराल के लोग आक्रोशित हो गए। इसी बीच युवक मिल गया। आक्रोशित ससुराल वालों ने अन्य ग्रामीणों के सहयोग से उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे नंगा कर पूरे गांव में घुमाया गया। किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल साइट्स पर डाल दिया।
देखते ही देखते इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की ससुराल के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 10 को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications