MP: CM शिवराज से मिलने के लिए टावर पर चढ़ गया किसान, ये थी बड़ी वजह
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक किसान शिवराज सरकार से नाराज होकर टावर पर चढ़ गया। किसान का कहना था कि उसकी 5 एकड़ जमीन डूब के क्षेत्र में आ गई है। उसका मुआवजा लेने के लिए वह पिछले पांच साल से मंत्रियों और विभागों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे अभी तक महज आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। मुआवजे की मांग को लेकर टावर पर चढ़े किसान को दो घंटे की काफी मेहनत के बाद एसडीईआरएफ की टीम ने जबरदस्ती नीचे उतारा।

जानकारी के अनुसार, भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर लगे एक मोबाइल टावर पर किसान चढ़ गया। किसान की मानें तो उसकी 5 एकड़ जमीन डूब में चली गई, लेकिन उसे जमीन का मुआवजा नहीं मिला। इसके लिए किसान पिछले 5 सालों से कोशिश कर रहा है। कभी वो अधिकारियों के पास जाता है तो कभी मंत्रियों के पास। लेकिन कोई भी उसकी समस्या का हल नहीं निकाल सका। किसान अपनी समस्या को लेकर गुरुवार को सीएम आवास से चंद कदमों की दूरी पर एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
किसान के टावर पर चढ़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने दो घंटे की काफी मेहनत के बाद उसे नीचे उतारा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से टावर के नीचे एक जाल भी लगाया गया था, जिससे अगर किसान गिर जाए, तो उसे बचाया जा सके। किसान को क्रेन मशीन से नीचे उतारा जा सका।












Click it and Unblock the Notifications