VIDEO : 74 चौकीदार इच्छामृत्यु मांगने को मजबूर, हर किसी को झकझोर देने वाला है पूरा मामला
katani News, कटनी । लोकसभा चुनाव 2019 के माहौल में चौकीदार शब्द छाया हुआ है। कांग्रेस जहां चौकीदार को चोर बता रही है, वहीं भाजपा ने मैं भी चौकीदार अभियान चला रखा है। इस बीच मध्य प्रदेश के 74 चौकीदार इच्छामृत्यु की मांग करने को मजबूर हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश के कटनी के विजय राघवगढ़ तहसील के एसीसी कैमोर प्लांट के सुरक्षाकर्मी (चौकीदार) अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिन से acc कंपनी के गेट पर धरना देकर बैठे हैं। इन चौकीदारों का कहना है कि एसीसी प्रबन्धन मनमानी पर उतर आया है और जो चाहे वो करवा रहा है। अभी तक हम 8 घंटे चौकीदारी करते थे मगर पिछले कई दिन से 12-12 घंटे तक काम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

उतना वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। जिला प्रशासन से भी इस कि शिकायत की गई है, मगर समस्या जस की तस है। अब न्याय नहीं मिलने की स्थिति में सभी 74 चौकीदारों ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की मांग की है। एसीसी कंपनी में sis security and intelligence service कंपनी काम कर रही है और उसी कंपनी ने सुरक्षाकर्मी लगा रखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications