MP News: 5 साल में 62 नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, पूर्व मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष के नाम शामिल
MP Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर चल रही कयासबाजी के बीच कांग्रेस पार्टी की एक लिस्ट वायरल हो रही है। जिसमें 5 साल के अंदर मध्य प्रदेश में पार्टी से अलग होने वाले नेताओं के नाम है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से पिछले 5 साल में करीब 62 नेता अलग हुए हैं। इन नेताओं में पूर्व मंत्री दर्जनों पूर्व विधायकों और तमाम जिला अध्यक्षों के नाम है यह लिस्ट ऐसे समय में आई है। जब पिछले कुछ दिनों से कमलनाथ के पाला बदलने की अटकलें हैं।

गौरतलब है कि 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया 28 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। पिछले 5 सालों में कई दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा में जाने वाले नेता वहां बैकबैंचर्स की भूमिका में हैं। इस लिस्ट के जरिए कांग्रेस कमलनाथ को रोकने का अंतिम प्रयास कर रही है।
खबर अनुसार कुछ समय पहले कमलनाथ अपने दिल्ली स्थित निवास से गाड़ी में बैठकर रवाना हुए हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी तो मेरी कहीं बात नहीं हुई है। मैं तेरहवीं में जा रहा हूं। माना जा रहा है कि अब कमलनाथ का बीजेपी ज्वॉइन करना महज औपचारिकता बची है। सूत्रों के मुताबिक वे कांग्रेस से इस्तीफा देकर, शाम 5 बजे तक भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
कमलनाथ के भाजपा ज्वॉइन करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा मेरी कमलनाथ जी से चर्चा हुई है। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पर भी लगातार विचार विमर्श हो रहा है। कमलनाथ जी जैसा व्यक्ति जिन्होंने शुरुआत कांग्रेस से की और जिन्हें हम सब इंदिरा जी का तीसरा सुपुत्र मानते थे और उन्होंने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। कांग्रेस के स्तंभ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे नहीं लगता कमलनाथ कांग्रेस छोड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications