MP News: खेत में 6 फीट लंबे अजगर को देख मजदूरों के उड़े होश, रेस्क्यू का Video Viral

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन से चौंकाने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां खेत में 6 फीट लंबे अजगर को देख मजदूर के होश उड़ गए। मजदूर खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक कुछ आवाज खेत के नजदीक से आई, जहां देखते ही मजदूरों को 6 फीट लंबा अजगर नजर आया। अजगर को देखते ही सभी मजदूर खेत से भाग खड़े हुए।

मजदूरों ने यह बात खेत मालिक को बताई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे खेत मालिक ने वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, और अजगर का रेस्क्यू किया है। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।

Khargone

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, वन विभाग की टीम खेत में अजगर का रेस्क्यू करती नजर आ रही है। वहीं रेस्क्यू के वक्त अजगर इधर-उधर जाता हुआ दिखाई दे रहा है, जहां वन विभाग की टीम को अजगर का रेस्क्यू करने में समस्या का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से इसी तरह अजगर के सामने आने की तस्वीर सामने आई थी, जहां वन विभाग की ओर से समय-समय पर अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है। वहीं अब एक बार फिर इसी तरह का मामला सामने आया है, जिसके बाद अजगर का रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ा है।

अजगर को मारने पर मिलती है यह सजा

जानकारों के मुताबिक अजगर को इंडियन रॉक पाइथन कहा जाता है। अजगर, बाघ और तेंदुआ एक ही शेड्यूल में आते हैं, जहां इन्हें वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत शेड्यूल एक में रखा गया है, यानी अजगर को मारने पर उतनी ही सजा होती है, जितनी बाघ या तेंदुए को मारने पर होती है। कुछ संस्थाओं के माध्यम से इनका निशुल्क रेस्क्यू किया जाता है। लेकिन, जागरूकता की कमी होने के चलते लोग इन्हें मार देते हैं। वहीं पशु प्रेमियों ने अजगर के संरक्षण को लेकर वन विभाग से अभियान चलाने की अपील की है।

ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों पर मंडरा रहा मौसमी खतरा, जमकर बरसेंगे बदरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+