mp panchayat election: मंत्री के भाई को चुनाव से पहले म‍िला जीत का प्रमाण-पत्र

सागर, 10 जून। मप्र में ज‍िला पंचायत चुनाव में अलग-अलग रंग देखने को म‍िल रहे हैं। सागर में अभ्‍यर्थ‍ियों के नाम वापस‍ी के बाद पर‍िवहन मंत्री के भाई हीरासिंह राजपूत को चुनाव से पहले ही नाम वापसी के द‍िन ही न‍िर्व‍िरोध जीत का प्रमाण-पत्र जारी कर द‍िया गया। चुनाव में यह पहला मौका है जब इस तरह प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया हो। ज‍िला पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 व‍िजयी प्रत्‍याशी घोष‍ित किया गया है। इस सीट से मंत्री भूपेंद्र सिंह के भतीजे, उनके साले सहित अन्‍य ने फॉर्म जमा क‍िया था, लेक‍िन बाद में दोनों मंत्र‍ियों ने हस्‍तक्षेप क‍िया तो बाकी के नाम वापस करा ल‍िए गए।

हीरास‍िंह की को प्रमाण पत्र देते कलेक्‍टर

सागर में शुक्रवार को ज‍िला पंचायत और जनपद पंचायत के चुनाव में नाम वापसी का द‍िन था। ज‍िले में कुल 233 अभ्‍यर्थ‍ियों ने नामांकन फॉर्म वापस ले ल‍िए हैं। इसके बाद कई ज‍िला पंचायत और जनपंच पंचायत में अध्‍यक्ष पदों को लेकर नए समीकरण बन रहे हैं। सबसे द‍िलचस्‍प मामला ज‍िला पंचायत के वार्ड 4 का रहा, इसमें मंत्री भूपेंद्र स‍िंह के भतीजे अशोक सिंह बामौरा, उनके साले राजकुमार धानौरा सह‍ित परिवहन मंत्री गोव‍िंद सिंह के भाई हीरास‍िंह राजपूत ने फॉर्म भरा था। स्‍थित‍ि आमने-सामने की बनती देख आपसी सामंजस्‍य बनाया गया और सभी ने फॉर्म वापस लेकर हीरसिंह को न‍िर्व‍िरोध ज‍िता ल‍िया।

पूर्व व‍िधायक व पूर्व ज‍िला पंचायत अध्‍यक्ष ने भी नाम वापस ल‍िए
सागर में बंडा पूर्व व‍िधायक रहे व पूर्व मंत्री हरनाम सिंह के बेटे हरवंश सिंह राठौर ने भी ज‍िला पंचायत सदस्‍य का फॉर्म भरा था, इधर भूपेंद्र सिंह के भतीजे अशोक बमौरा की पत्‍नी व न‍िर्वतमान ज‍िला पंचायत अध्‍यक्ष द‍िव्‍या स‍िंह ने भी नामांकन जमा क‍िया था। चूंकी राजनीत‍िक सम‍ीकरणों में हीरास‍िंह को अध्‍यक्ष बनवाने की लॉब‍िंग शुरू हो गई है, अत: इन दोनों ने भी अपने-अपने नामांकन वापस ले ल‍िए हैं। नाम वापसी के अंत‍िम द‍िन ज‍िला पंचायत चुनाव से कुल 57 नाम वापसी हुई है, ज‍िसके बाद 184 अभ्‍यर्थ‍ियों को चुनाव च‍िन्‍ह आवंट‍ित कर द‍िए गए हैं।

जनपद पंचायत में 176 नाम वापस, 1004 मैदान में
त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जनपद पंचायत चुनाव में पूर्व में जमा क‍िए गए नामांकन फॉर्म में से 176 अभ्‍यर्थ‍ियों ने नाम वापस ले ल‍िए ज‍िसके बाद अब 1004 लोग बचे हैं। इनमें भी 25 पहले ही न‍िर्व‍िरोध जीत हास‍िल कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+