5 साल की मासूम माही ने अस्पताल में दम तोड़ा, CM शिवराज सिंह चौहान ने किया जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 25 फीट गहरे बोरवेल में गिरी मासूम 5 साल की बच्ची को देर रात सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची की मौत हो गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने घंटों चले ऑपरेशन के बाद आखिरकार 5 साल की मासूम राही को बाहर निकालने में सफलता हासिल की थी।
इस ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों ने बताया कि पांच साल की बच्ची को रात तकरीबन 2.30 बजे बोरवेल से बाहर निकाला गया है। यह ऑपरेशन 9 घंटे तक चला। बच्ची राजगढ़ स्थित पिपलिया रसोड़ा गांव में मंगलवार की शाम 5.30 बजे बोरवेल में गिर गई थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर शोक जाहिर करते हुए कहा राजगढ़ जिले के पिपलिया रसोड़ा में मासूम बच्ची के बोरवेल में गिरने के पश्चात आज भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसके निधन का समाचार अत्यंत पीड़ा देने वाला है। दु:ख की इस घड़ी में हम सब मासूम के परिजनों के साथ हैं एवं बच्ची के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Recommended Video
बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए मौके पर कई तरह के इंतजाम किए गए। बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचाने का इंतजाम किया गया, जेसीबी को पहुंचाया गया। जेसीबी ने बोरवेल के बगल में खुदाई शुरू की और बच्ची को बाहर निकालने में मदद की। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। राजगढ़ के डीएम और हाल ही में यहां से चुने गए विधायक मोहन शर्मा मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत हुई। राजगढ़ के एसपी धर्मराज सिंह मीणा ने डीएम हर्ष दीक्षित, विधायक मोहन शर्मा और पूरी रेस्क्यू टीम के प्रयासों की तारीफ की।
बता दें कि खेत में खेलते वक्त मंगलवार की शाम को माही खुले बोरवेल में गिर गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी अपडेट ली और इसपर वह लगातार नजर बनाए हुए थे। उन्होंने बच्ची के रेस्क्यू ऑपरेशन की जिम्मेदारी एनडीआरएफ को दी थी। घटना के बाद माही के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। माही के सकुशल बाहर आने की लोग प्रार्थना कर रहे थे।
माही के सकुशल बाहर आने के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक ने मीडिया के सामने आकर रेस्क्यू टीम को इसकी सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने बचाया कि बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications