MP News: स्वतंत्रता दिवस पर एमपी के इन 24 पुलिसकर्मियों को वीरता, विशिष्ट और सराहनीय सेवा सम्मान, देखिए लिस्ट
MP News: स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में पूरा देश सराबोर हो गया हैं। हर किसी को इंतजार अब 77वीं वर्षगांठ पर तिरंगा फहरने का हैं। देश का मुख्य कार्यक्रम अनूठी छटा बिखेरता हैं। अमृत महोत्सव समापन का भी मौका हैं, लिहाजा इस बार ख़ास तैयारियां की गई हैं।
विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाता हैं। राष्ट्र और राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस, सेना के अफसरों को विभिन्न पदकों नवाजा जाता हैं। इस बार मध्य प्रदेश से 24 पुलिसकर्मियों के नाम का चयन हुआ हैं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुल 954 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से सूची जारी कर दी गई है। एक सीआरपीएफ कर्मी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी), 229 को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), 82 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) और 642 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) प्रदान किया गया है। इमसें मध्य प्रदेश के कुल 24 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया हैं।

आईपीएस आदित्य मिश्रा, एडीजी आशुतोष राय, मनीष कपूरिया सहित आधा दर्जन अफसर पीएम और पुलिस गैलंट्री मेडल के लिए चुने गए हैं। मलय जैन, सुनील कुमार जैन, मनोज कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार पांडे, प्रणय नागवंशी, रामेश्वर सिंह यादव, संदेश जैन को पुलिस पदक मिलेगा।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक (पीपीएमजी) और वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) जीवन और संपत्ति को बचाने, अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के आधार पर प्रदान किया जाता है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications