MP News: आधी रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 14 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले, सुदाम खाड़े बने जनसंपर्क आयुक्त

IAS officers transfer News: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद पहली बार बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। देर रात प्रशासनिक तबादले की सूची जारी की गई। जिसमें कई बड़े अफसर के नाम शामिल है। डॉ पी सुदाम खड़े को जनसंपर्क का आयुक्त बनाया गया है।

बता दे प्रदेश शासन ने 14 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं, जिसके आदेश गुरुवार देर रात जारी किए गए। इसमें अपर मुख्य सचिव, सचिव और अपर सचिव स्तर के अफसरों को विभिन्न विभागों में तबादले किए गए हैं।

14 senior IAS officers transferred Sudam Khade becomes Commissioner Public Relations

प्रमुख राज्य सेवा पदों पर बहुत लंबे समय से कार्यरत रहे अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया को अब लूप लाइन में भेज दिया गया है। उन्हें अब प्रशासन अकादमी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, प्रशासन अकादमी के पूर्व महानिदेशक विनोद कुमार को संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का प्रमुख बनाया गया है।

इस आदेश के परिणामस्वरूप, अब मो. सुलेमान ही ऐसे अफसर हैं जो सीएम के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा के सीनियर हैं। सुलेमान ने अधिकतम समय हेल्थ डिपार्टमेंट के अपर मुख्य सचिव के रूप में काम किया है, और उन्हें भी जल्द ही मंत्रालय से बाहर भेजा जा सकता है। इस प्रकार की प्रशासनिक बदलाव से, डॉ. राजेश राजौरा के राज्य में नए मुख्य सचिव के तौर पर नियुक्ति होने की संभावना पुष्टि होती जा रही है।

स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी का हुआ तबादला

ग्वालियर संभाग आयुक्त के रूप में तीन महीने पहले नियुक्त किए गए डॉ. सुदाम खाड़े को वापस भोपाल बुलाकर उन्हें आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चार साल से स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव के रूप में पदस्थ रश्मि अरुण शमी को राज्य शासन ने हटा दिया है। उन्हें अब प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति और आनंद विभाग में पदस्थ कर दिया गया है।

अपर सचिव स्तर के अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह को फिर लूप लाइन में भेज दिया गया है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले सिंह को श्रम और वाणिज्यिक कर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन गुरुवार रात के आदेश में उन्हें भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास विभाग में पदस्थ कर दिया गया है।

इन अधिकारियो को मिली नई जिम्मेदारी

1. विनोद कुमार - महानिदेशक, आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मप्र, भोपाल
नई पदस्थापना: संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान, भोपाल

2. जे.एन. कांसोटिया - अपर मुख्य सचिव, मप्र शासन, वन विभाग
नई पदस्थापना: महानिदेशक, आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मप्र, भोपाल

3. अशोक बर्णवाल - अपर मुख्य सचिव, मप्र शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग
नई पदस्थापना: अपर मुख्य सचिव, मप्र शासन, वन विभाग

4. रश्मि अरुण शमी - प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा
नई पदस्थापना: प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण

5. एम सेलवेन्द्रन - पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक मप्र, भोपाल
नई पदस्थापना: सचिव, मप्र शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग विभाग

6. डॉ. संजय गोयल - सचिव, मप्र शासन, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग
नई पदस्थापना: सचिव, मप्र शासन, स्कूल शिक्षा विभाग

7. रघुराज एम. आर. - प्रबंध संचालक, मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, जबलपुर
नई पदस्थापना: सचिव, मप्र शासन, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग

8. डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खांडे - आयुक्त, ग्वालियर संभाग
नई पदस्थापना: आयुक्त, जनसंपर्क, मप्र, भोपाल

9. बाबू सिंह जामोद - आयुक्त, शहडोल संभाग
नई पदस्थापना: आयुक्त, रीवा संभाग
अतिरिक्त प्रभार: आयुक्त, शहडोल संभाग

10. स्वतंत्र कुमार सिंह - आयुक्त, वाणिज्यिक कर इंदौर तथा श्रम आयुक्त, मप्र, इंदौर
नई पदस्थापना: संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, भोपाल

11. कृष्ण गोपाल तिवारी - सचिव, मप्र शासन, जल संसाधन विभाग
नई पदस्थापना: आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग

12. मनोज खत्री - संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र, भोपाल
नई पदस्थापना: आयुक्त, ग्वालियर संभाग

13. धनराजू एस - संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र तथा पदेन अपर सचिव, मप्र शासन, स्कूल शिक्षा विभाग
नई पदस्थापना: वि.क.अ.-सह-आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इंदौर तथा वि.क.अ.-सह-श्रम आयुक्त, मप्र, इंदौर

14. हरजिंदर सिंह - अपर सचिव, मप्र शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग
नई पदस्थापना: संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र तथा पदेन अपर सचिव, मप्र शासन, स्कूल शिक्षा विभाग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+